फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Brother-in-law scorched in the grip of high tension line in damoh referred to Jabalpur in critical condition

Damoh News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए जीजा-साले झुलसे, गंभीर हालत में जबलपुर रेफर

Thu, 26 Jan 2023 08:42 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 26 Jan 2023 08:42 AM IST
सार

नवाब ने लोहे की राड उठाई जो धोखे से हाईटेंशन लाइन से टच हो गई, जिससे उसे करंट लग गया और राड उसके हाथ में चिपक गई तभी उसे बचाने के लिए रहीम ने उसे पकड़ लिया और दोनों लोग करंट में झुलस गए।

विज्ञापन
Brother-in-law scorched in the grip of high tension line in damoh referred to Jabalpur in critical condition
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के वॉर्ड क्रमांक आठ में बुधवार की दोपहर दो युवक काम करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गए, जिन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर रेफर किया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोनों युवक आपस में जीजा-साले लगते हैं। नवाब पिता चंद खान 35 वर्ष और रहीम पिता बाबू खान बुधवार सुबह नगर के वॉर्ड आठ में एक घर की फिटिंग का कार्य कर रहे थे। दोनों बिजली कार्य करने छत पर गए थे, वहां से हाईटेंशन लाइन निकली थी। इसी दौरान नवाब ने लोहे की राड उठाई जो धोखे से हाईटेंशन लाइन से टच हो गई, जिससे उसे करंट लग गया और राड उसके हाथ में चिपक गई तभी उसे बचाने के लिए रहीम ने उसे पकड़ लिया और दोनों लोग करंट में झुलस गए। दोनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर मकान मालिक और अन्य लोग छत पर पहुंचे तभी दोनों युवक जमीन पर गिरे पड़े थे। दोनों को गंभीर हालत में तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, सूचना मिलते ही तेंदूखेड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, बाद में दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन


तेंदूखेड़ा सीबीएमओ डॉ. आरआर बागरी ने बताया कि दोपहर के समय दो युवक हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से झुलस गए। जिनका प्राथमिक इलाज करने के बाद जबलपुर रेफर किया गया है वहीं पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed