फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Bargi Dam in Jabalpur Declared Completely Safe After Viral Seepage Video

MP News: जबलपुर का बरगी डेम पूरी तरह सुरक्षित, वायरल वीडियो के बाद की गई थी जांच

Tue, 09 Sep 2025 09:56 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Tue, 09 Sep 2025 09:56 AM IST
सार

जबलपुर के बरगी डेम का विशेषज्ञों की टीम ने निरीक्षण किया। तकनीकी जांच के बाद डेम को पूरी तरह सुरक्षित बताया गया। सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

विज्ञापन
Bargi Dam in Jabalpur Declared Completely Safe After Viral Seepage Video
जबलपुर बरगी डेम का अधिकारियों ने किया निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया कि नर्मदा नदी पर स्थित जबलपुर का बरगी डेम पूरी तरह सुरक्षित है। यह बयान तब आया है जब रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें डेम से पानी रिसाव (Seepage) होने का दावा किया गया था।

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) डॉ. राजेश रजौरा ने बताया कि वायरल वीडियो के बाद केंद्रीय जल आयोग (CWC), ब्यूरो ऑफ डिजाइन्स (BoDhi) और नेशनल डैम सेफ्टी अथॉरिटी (NDSA) के विशेषज्ञों की टीम ने डेम का संयुक्त निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद विशेषज्ञों ने तकनीकी जांच रिपोर्ट में डेम को पूरी तरह सुरक्षित बताया। इस टीम में NDSA के कंसल्टेंट यू. एस. विद्यार्थी, केंद्रीय जल आयोग के निदेशक काय्यिन मोहम्मद समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ शामिल थे। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो से लोगों में भ्रम की स्थिति बनी थी, इसलिए तत्काल जांच कराई गई। रिपोर्ट के अनुसार डेम की संरचना और सुरक्षा में किसी तरह की कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  मध्य प्रदेश में आज भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं, कई जिलों में जारी रहेगा हल्की बारिश का दौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed