फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: There is no alert of heavy rain in Madhya Pradesh even today, light rain will continue in ma

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में आज भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं, कई जिलों में जारी रहेगा हल्की बारिश का दौर

Tue, 09 Sep 2025 07:34 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 09 Sep 2025 07:34 AM IST
सार

प्रदेश में बारिश का सिस्टम कमजोर पड़ने से तेज बारिश का दौर थमा हुआ है। ज्यादातर जिलों में मौसम साफ है। मंगलवार को किसी भी जिले में तेज बारिश का अलर्ट नहीं जारी किया गया। कुछ जिलों मे हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
MP Weather Today: There is no alert of heavy rain in Madhya Pradesh even today, light rain will continue in ma
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में बारिश का सिस्टम कमजोर पड़ने से तेज बारिश का दौर थमा हुआ है। ज्यादातर जिलों में मौसम साफ है। मंगलवार को किसी भी जिले में तेज बारिश का अलर्ट नहीं जारी किया गया। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। जबलपुर संभाग के कुछ जिलों में तेज पानी गिर सकता है। प्रदेश में अब तक औसत 41.3 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य के मुकाबले 12 प्रतिशत यानी 4.3 इंच ज्यादा है। 
विज्ञापन



कल से होगी बारिश
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया- प्रदेश में मंगलवार को कहीं भी तेज बारिश का अलर्ट नहीं है। बुधवार और गुरुवार को कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट है। इससे पहले सोमवार को भोपाल, इंदौर समेत अधिकांश जिलों में तेज धूप खिली रही। वहीं, सागर में सवा इंच, खजुराहो में आधा इंच बारिश हो गई। छिंदवाड़ा, उमरिया में भी बूंदाबांदी का दौर जारी रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-पांच कलेक्टर समेत 14 IAS अफसर के तबादले, डॉ. सुदाम खाड़े इंदौर आयुक्त, सक्सेना नए जनसंपर्क आयुक्त बने
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश के 30 जिलों में बारिश का कोटा फुल 
प्रदेश में अब तक औसत 41.3 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 33.4 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 7.9 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यह कोटा पिछले सप्ताह ही पूरा हो गया है। 4.3 इंच पानी ज्यादा गिर गया है।30 जिले- भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया में बारिश का कोटा फुल हो चुका है।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में 20 आईपीएस के तबादले, धार और अशोकनगर के एसपी को हटाया, 18 डीआईजी इधर से उधर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed