{"_id":"67ea8fe68475d18d9903e159","slug":"an-elderly-man-who-went-for-a-walk-was-hit-by-a-car-and-died-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2783442-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: टहलने गए अधेड़ व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने के पहले ही हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: टहलने गए अधेड़ व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने के पहले ही हुई मौत
Tue, 01 Apr 2025 06:51 AM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 06:51 AM IST
सार
जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र में त्रिपुरी चौक के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से 55 वर्षीय बुजुर्ग कमल चक्रवर्ती की मौत हो गई। आरोपी चालक कार सहित फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जबलपुर जिल के गढ़ा थाना क्षेत्र के त्रिपुरी चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। घर के बाहर टहल रहे बुजुर्ग को एक अज्ञात तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गढ़ा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, त्रिपुरी चौक निवासी कमल चक्रवर्ती (55) अपने घर के बाहर मिट्टी के बर्तन और गमलों की दुकान लगाते थे। रोजाना की तरह सोमवार सुबह करीब 6 बजे वे घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार का चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बुजुर्ग को टक्कर मारकर फरार हो गया।
ये भी पढ़ें- शादीशुदा स्त्री से दुराचार कर ऐंठे 15 लाख व जेवरात, एक महिला सहित चार के खिलाफ प्रकरण दर्ज
विज्ञापन
टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। उनके शरीर से काफी खून बहने लगा। स्थानीय लोग और परिजन तत्काल उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उनकी मौत की पुष्टि की।
ये भी पढ़ें- 'सत्ता में जब तक भाजपा रहेगी, खत्म नहीं होगी गंदी राजनीति', ईद पर मुफ्ती-ए-आजम के विवादित बोल
पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गढ़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। कार और उसके चालक की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हालांकि, अब तक आरोपी वाहन चालक और कार का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन