फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   A truck ran over a bike rider in Jabalpur, both died

Jabalpur: ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे बाइक सवार युवक-युवती, बैलेंस बिगड़ा और आ गए पहियों के नीचे, दोनों की मौत

Sat, 19 Nov 2022 07:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 19 Nov 2022 07:06 PM IST
सार

जबलपुर में मझौली-सिहोरा रोड पर शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत गई। युवक और युवती बाइक पर थे और ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया। 

विज्ञापन
A truck ran over a bike rider in Jabalpur, both died
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक सवार युवक-युवती को ट्रक रौंदता हुआ चला गया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन

जबलपुर के मझौली थानांतर्गत साप्ताहिक बाजार में ओवरटेक करने के दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक-युवती ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गए। ट्रक दोनों को रौंदता हुआ चला गया। दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई।

मझौली थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा के अनुसार शनिवार को मझौली-सिहोरा रोड पर साप्ताहिक बाजार लगता है। सिहोरा वार्ड न. 5 की रहने वाली 19 वर्षीय प्रान्या श्रीवास्तव अपने दोस्त प्रिंस सेन (23) के साथ पल्सर मोटरसाइकिल से किसी कार्य से मझौली आई थी। दोनों बाइक से ही लौट रहे थे। सेंट्रल बैंक के सामने बाइक चला रहे युवक ने ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 3235 को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी समय उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों ट्रक के पिछले पहियों के नीचे आ गए। ट्रक रफ्तार में था तो वह भी दोनों के सिरों को रौंदते हुए आगे निकल गया। 
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस पहुंची और शवों की शिनाख्त की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पंचनामा की कार्रवाई की गई। उधर घटना के बाद ट्रक चालक घटनास्थल पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed