{"_id":"6772b8bd6ad8bd145d0471d8","slug":"a-consignment-of-ganja-being-brought-in-a-car-was-caught-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2471304-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: कार में लाई जा रही गांजे की खेप पकड़ाई, मझगवां-सिलौड़ी रोड पर पुलिस ने दबोचा, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: कार में लाई जा रही गांजे की खेप पकड़ाई, मझगवां-सिलौड़ी रोड पर पुलिस ने दबोचा, एक आरोपी गिरफ्तार
Mon, 30 Dec 2024 09:51 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 09:51 PM IST
सार
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिवाजी वार्ड नंबर नौ सिहोरा निवासी महेश बर्मन बिना नंबर की कार में करीब 22 किलो गांजा भरकर निकला। इसकी जानकारी लगते ही क्राइम ब्रांच और मझगवां पुलिस की टीम ने मझगवां-सिलौड़ी रोड पर चेकिंग लगा दी।
विज्ञापन
गांजा जब्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जबलपुर जिले में मझगवां-सिलौड़ी रोड पर पुलिस ने बिना नंबर की वैगनआर कार को रोककर करीब 22 किलो 840 ग्राम गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये है। इस मामले में पुलिस ने महेश बर्मन नामक बदमाश को भी पकड़ा है, जो गांजा की सप्लाई करता था। पुलिस ने कार सहित गांजा जब्त कर आरोपी युवक से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिवाजी वार्ड नंबर नौ सिहोरा निवासी महेश बर्मन बिना नंबर की कार में करीब 22 किलो गांजा भरकर निकला, जिसकी जानकारी लगते ही क्राइम ब्रांच और मझगवां पुलिस की टीम ने मझगवां-सिलौड़ी रोड पर चेकिंग लगा दी। महेश बर्मन कार लेकर जैसे ही बरमदाना हनुमान मंदिर के पास पहुंचा तो पुलिस ने हाथ देकर रोका, जिस पर महेश ने कार को तेजी से लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
पुलिस ने पीछा करते हुए कार को रोककर महेश को हिरासत में ले लिया। इसके बाद कार की तलाशी ली तो डिक्की में प्लास्टिक की सफेद रंग की दो बोरियां कंबल और चादर से ढकी हुई मिली, जिन्हें खोलकर देखने पर दोनों बोरियों में ब्राउन रंग के टेप से लिपटे 22 पैकेटों में अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा मिला। पुलिस ने करीब 22 किलो 840 ग्राम गांजा कीमती लगभग चार लाख 50 हजार रुपये का होना पाया गया। पुलिस ने वैगनार कार और गांजा जब्त करते हुए अवैध कारोबारी महेश बर्मन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गांजे के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गोली मारकर हत्या करने वाले चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में
हनुमानताल थाना क्षेत्रातंर्गत दुर्गा चौक के समीप आग ताप रहे तीन युवकों पर विगत 27 दिसंबर को बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते दनादन फायरिंग कर दी थी, जिससे यश नाम युवक के दोनों पैर व पीठ में गोली लगी थी, जिसकी मेडिकल अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपी चिराग सोनकर, साहिल उर्फ लल्ला सोनकर, बब्बू उर्फ मानस बेन व विशाल सोनकर को हिरासत में लिया है। जबकि दो आरोपी गौतम सोनकर और राजा गुप्ता फरार हैं, जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 दिसंबर की रात्रि दुर्गा चौक निवासी 21 वर्षीय करन कुशवाहा रात करीब एक बजे अपने साथी यश माली और राहुल रैकवार के साथ अपने घर के सामने बैठकर आग ताप रहा था। उसी समय एक्सिस से साहिल सोनकर, चिराग सोनकर व गौतम सोनकर आए और बोलने लगे कि आज कल तुम लोग बहुत गुंडे बन रहे हो, यश ने गाली देने से मना किया तो चिराग ने अपनी पास रखी पिस्टल निकालकर दनादन फायरिंग कर दी, जिससे यश के दोनों पैरों व पीठ में गोली लग गई और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। करन और राहुल अपनी जान बचाते हुए घर की ओर भागे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। यश को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार दौरान उसने दम तोड़ दिया।
होली का था विवाद, रैकी कर वारदात को दिया अंजाम
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों में होली के समय का विवाद था, जिसको लेकर ही उक्त वारदात को अंजाम दिया गया। इसके लिए वारदात के दिन जब करन व यश अपने साथी के साथ आग ताप रहे थे। उसी दौरान काले रंग की स्कूटी बार-बार उनके पास से निकले, जिसमें राजा गुप्ता प्रेमसागर का रहने वाला एंव बब्बू बेन थे। जो गौतम सोनकर के साथ रहते हैं। दोनों हमारी रैकी कर रहे थे, कुछ देर बाद दुर्गा चौक तरफ से तीन लड़के एक साथ हरे सफेद रंग की एक्सिस गाड़ी से आए, जिनमें साहिल सोनकर गाड़ी चला रहा था। बीच में चिराग सोनकर और पीछे गौतम सोनकर बैठा था। चिराग सोनकर ने दनादन फायरिंग कर दी, जिससे यश को गोली लग गई और उसकी मौत हो गई।
दो फरार आरोपी की तलाश जारी
पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले चारो आरोपी चिराग सोनकर पिता राकेश सोनकर उम्र 22 साल निवासी त्रिमूर्ति मंदिर के पीछे भान तलैया थाना बेलबाग साहिल उर्फ लल्ला सोनकर पिता स्वर्गीय मनोज सोनकर उम्र 21 साल निवासी पानी की टंकी के पास खटीक मोहल्ला घमापुर चौक थाना हनुमानताल, बब्बू उर्फ मानस बेन पिता रवि बेन उम्र 18 साल निवासी पीर जी का बगीचा थाना कैंट व विशाल सोनकर पिता धर्मराज सोनकर उम्र 23 साल निवासी सामुदायिक भवन के पास छोटी ओमती भरतीपुर को हिरासत में लिया है। इनके पास से दो देशी पिस्टल दो कारतूस व वारदात में प्रयुक्त दो स्कूटी जब्त की गई है। वहीं, आरोपी गौतम सोनकर और राजा गुप्ता फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
फर्जी दस्तावेजों से वाहन फाइनेंस कराने वाला गिरोह पकड़ाया
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की जबलपुर इकाई ने फर्जी दस्तावेजों से वाहन फाइनेंस कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जांच एजेंसी ने एक ज्वेलर्स शॉप के मालिक सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसडीएफ ने पच्चीस लाख रुपये के इक्कीस दो पहिया वाहन बरामद किए गए हैं। एसटीएफ के द्वारा फाइनेंस कंपनियों के एजेंटों की भी तलाश जारी है, जिसकी उक्त फर्जीवाड़े में अहम भूमिका है।
एसटीएफ निरीक्षक निकिता शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया, सूचना मिली थी कि एक गिरोह सीधे-साधे लोगों को अपने झांसे में लेकर उन्हें लोन दिलाने की बात कहकर उनके दस्तावेज लेते थे। इसका प्रयोग वह वाहन फाइनेंस कराने के लिए करते थे। इसके लिए सिवनी धनौरा निवासी आरोपी ज्वेलर्स शॉप संचालक प्रवीण सोनी उन्हें डाउन पेमेंट देता था, उक्त कार्य के लिए अलग से राशि भी प्रदान करता था। इसके बाद हितग्राहियों के दस्तावेज वापस कर दिए जाते थे। लेकिन उन्हें जानकारी नहीं होती थी कि उनके दस्तावेजों से वाहन फाइनेंस कराए गए हैं। जांच एजेंसी को फरियादी गीता कुशवाहा ने बताया कि प्रशांत एवं उसके एक परिचित ने लोन दिलाने की बात कहकर उसके दस्तावेज लिए और उनके जरिए वाहन फाइनेंस करा लिए। इसके बाद उसने दस्तावेज वापस कर दिए।
गीता द्वारा स्वयं के उपयोग हेतु मोबाइल फाइनेंस के लिए दुकान पहुंचने पर पता चला कि उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग किया गया है, जिसके बाद मामले की जांच की गई। आरोपी प्रशांत कुशवाहा के बयान दर्ज किए गए, जिसमें पता चला कि उसके साथ गिरोह में इन्द्रजीत, विवेक सिंह राजपूत, प्रवीण सोनी समेत अन्य महिलाएं शामिल है। प्रशांत, विवेक सिंह और इंद्रजीत लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर दस्तावेज लेते और फिर उनके जरिए वाहन फाइनेंस करवा लेते थे।
आरोपी पीड़ितों से लिए गए दस्तावेजों का उपयोग शोरूम से वाहन उठवाने में करते थे। शहर के लगभग सभी शोरूमों से इनके द्वारा वाहन फाइनेंस कराए गए हैं। दौरान विवेचना पता चला कि आरोपी प्रशांत कुशवाहा उत्तर प्रदेश में है। मुखबिर से सूचना मिली कि वह ट्रेन से जबलपुर आ रहा है। सूचना पर जबलपुर स्टेशन पर राहुल रघुवंशी और टीम द्वारा उसे दबोच लिया गया। प्रशांत को ट्रैस करने में राहुल रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही। एसटीएफ द्वारा 21 दो पहिया वाहन एवं बड़ी संख्या में धोखाधड़ी कर तैयार किए गए दस्तावेजों को जब्त किया गया है।
सरगना सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
फर्जीवाड़ा मामले में जांच एजेंसी ने आरोपी प्रशांत कुशवाहा, निवासी रांझी को हिरासत में लिया। जो कि वाहन फाइनेंस कराने में दलाली करता था। इसके साथ ही पुलिस ने इंद्रजीत कुशवाहा निवासी रांझी को हिरासत में लिया। जो कि सीधे-साधे लोगों को दो पहिया वाहन फाइनेंस कराता था। जांच एजेंसी ने मामले के सरगना प्रवीण सोनी, निवासी धनौरा जिला सिवनी को भी हिरासत में लिया। जो आरोपियों से फाइनेंस कराए वाहन लेकर उन्हें ग्रामीण इलाकों में बेचता था। इतना ही नहीं आरोपी प्रवीण ही वाहन फाइनेंस के लिए डाउन पेमेंट करता था।
एजेंट भी संदेह के दायरे में
आरोपियों ने कोटक महिन्द्रा, आईसीआईसीआई और बजाज फाइनेंस समेत कई कम्पनियों के एजेंट्स के साथ मिलकर यह फर्जीवाड़ा किया है। जांच टीम द्वारा उक्त एजेंटों का भी पता लगाया जा रहा है। वहीं, वाहन फाइनेंस के वक्त ग्राहक बनकर पहुंचने वालों की भी तलाश की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक निकिता शुक्ला, प्रधान आरक्षक विनय कोरी, प्रधान आरक्षक अंजनी पाठक, प्रधान आरक्षक विजय तिवारी, आरक्षक राहुल रघुवंशी, आरक्षक प्रवीण बावरिया, आरक्षक राहुल रजक, आरक्षक रूपेश राय और आरक्षक राहुल यादव की सराहनीय भूमिका रही।
