फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   A boy committed suicide by hanging himself after failing in class 8

Jabalpur News: आठवीं कक्षा में फेल होने पर बालक ने लगाई फांसी, एक दिन पहले ही आया था रिजल्ट

Sun, 30 Mar 2025 10:23 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sun, 30 Mar 2025 10:23 PM IST
सार

जबलपुर में आठवीं के छात्र ने फांसी लगा ली। वह फेल होने से तनाव में था। एक दिन पहले ही रिजल्ट आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
A boy committed suicide by hanging himself after failing in class 8
जबलपुर में छात्र ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माढ़ोताल थाना क्षेत्र के भोला नगर में 13 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आठवीं कक्षा में अध्ययनरत यह छात्र हाल ही में घोषित परीक्षा परिणाम में असफल हो गया था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


माढ़ोताल डीएसपी बी.एस. गठौरिया के अनुसार, अंश उर्फ अंशु चौधरी (13 वर्ष) भोला नगर में अपने माता-पिता और बड़े भाई के साथ रहता था। उसके पिता दर्जी का काम करते हैं, जबकि उसकी मां एक गृहिणी हैं। बड़ा भाई आर्यन चौधरी (19 वर्ष) बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। शनिवार को बालक के पिता काम पर चले गए थे, बड़ा भाई दोस्त के घर गया था और माँ किसी कार्य से बाहर गई थीं। घर में अकेले होने पर अंशु ने किचन में लगी लोहे की पाइप (बड़ेरी) में चुन्नी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को 20 साल का कारावास, न्यायालय ने दो-दो हजार का अर्थदंड भी लगाया
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ा भाई लौटा, तो मिला शव
शाम करीब पांच बजे बड़ा भाई आर्यन जब घर लौटा, तो उसने दरवाजा खटखटाया। लेकिन छोटे भाई ने दरवाजा नहीं खोला। संदेह होने पर उसने दीवार फाँदकर घर के अंदर प्रवेश किया और कमरे का दरवाजा खोला। किचन में जाकर देखा, तो अंशु का शव फंदे पर झूल रहा था। आर्यन ने तुरंत माँ को सूचना दी और बुआ के बेटे अनमोल साकेत की मदद से अंशु को लेकर मेट्रो अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें- आदेश की नाफरमानी कर बुरे फंसे जिला शिक्षा अधिकारी, कोर्ट ने मांगा स्पष्टीकरण

रिजल्ट से था मानसिक दबाव
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि बालक का रिजल्ट शुक्रवार को आया था और वह कक्षा आठवीं में फेल हो गया था। इसी कारण वह मानसिक तनाव में था और संभवतः इसी तनाव में उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। माढ़ोताल पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण की विवेचना शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे परिवार में शोक का माहौल है। अंशु के माता-पिता और भाई इस त्रासदी से सदमे में हैं। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed