{"_id":"6243757a149b42186e2093be","slug":"57-students-fall-ill-after-having-mid-day-meal-in-government-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: स्कूल में मिड-डे मील खाने से 57 छात्र बीमार, दाल में देखी छिपकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: स्कूल में मिड-डे मील खाने से 57 छात्र बीमार, दाल में देखी छिपकली
Wed, 30 Mar 2022 02:39 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, जबलपुर
पीटीआई, जबलपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 30 Mar 2022 02:39 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
विज्ञापन
मिड डे मील
- फोटो : फाइल
विस्तार
मध्यप्रदेश के डिंडोरी के एक सरकारी स्कूल में मंगलवार को मिड-डे मील खाने से 57 छात्र बीमार पड़ गए। समनापुर प्रखंड के केवलारी के सरकारी मिडिल स्कूल के शिक्षक एलएस पारस्ते ने बताया कि एक छात्रा ने अपनी थाली में दाल में छिपकली देखी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दोहपर का भोजन करने के बाद 57 छात्र बीमार पड़ गए। उन्होंने उल्टी और पेट में दर्द की शिकायत की और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
विज्ञापन
