{"_id":"615587208ebc3e61e77de6ba","slug":"jabalpur-youth-arrested-for-smuggling-fake-notes-from-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर: महाराष्ट्र से नकली नोटों की तस्करी करने वाला युवा गिरफ्तार, दो सौ और पांच सौ के नकली रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर: महाराष्ट्र से नकली नोटों की तस्करी करने वाला युवा गिरफ्तार, दो सौ और पांच सौ के नकली रुपये बरामद
Thu, 30 Sep 2021 03:15 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Thu, 30 Sep 2021 03:15 PM IST
सार
आरोपी ने बताया कि वह अर्जुन नामक व्यक्ति के साथ नागपुर गया था, वहां उसे 40 हजार रुपये असली नोट देकर नकली नोट मिले थे। उन्होंने बताया कि आरोपी पूर्व में 40 हजार रुपये के नकली नोट बाजार में चला चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के जबलपुर में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से नकली नोटों की तस्करी के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। मझोली पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सज्जन सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर आरोपी अरविंद बर्मन को जबलपुर जिले मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर नयागांव से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके पास से 10,300 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। ये नोट 200 और 500 रुपये के हैं।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे महाराष्ट्र के नागपुर से नकली नोट मिले थे। आरोपी ने बताया कि वह अर्जुन नामक व्यक्ति के साथ नागपुर गया था, वहां उसे 40 हजार रुपये असली नोट देकर नकली नोट मिले थे। उन्होंने बताया कि आरोपी पूर्व में 40 हजार रुपये के नकली नोट बाजार में चला चुका है।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके सरगना की जानकारी ली जा रही है और इस धंधे में कितने लोग जुड़े हैं उस बारे में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
