फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: The accused who carried out the incidents of poisoning in trains turned out to be a former railway employee

जबलपुर: ट्रेनों में जहरखुरानी की वारदातों को अंजाम देने वाला आरोपी निकला रेलवे का पूर्व कर्मचारी

Thu, 07 Apr 2022 11:37 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 07 Apr 2022 11:37 AM IST
सार

ट्रेनों में जहरखुरानी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रेलवे का ही पूर्व कर्मचारी है। आरोपी ट्रेन में सफर करने वाली अकेली महिलाओं को अपना शिकार बनाता था और नींद की दवा पिलाकर सामान लूट लेता था।

विज्ञापन
Jabalpur: The accused who carried out the incidents of poisoning in trains turned out to be a former railway employee
ट्रेनों में जहरखुरानी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ट्रेन में अकेले सफर करने वाली महिलाओं को जहरखुरानी का शिकार बनाकर  लूटने वाला आरोपी रेलवे का ही पूर्व कर्मचारी निकला। सात साल पहले रेप केस में जेल जाने के चलते विभाग ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। पकड़ा गया आरोपी यूपी के मुरादाबाद का रहने वाला है, वह छत्तीसगढ़ में नौकरी किया करता था और नौकरी जाने के बाद मध्य प्रदेश के जबलपुर में रहकर ट्रेनों में जहरखुरानी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने के लिए आरोपी ट्रेन में अकेले सफर करने वाली महिलाओं को निशाना बनाता था और खुद को रेलवे का गार्ड बताकर महिलाओं से दोस्ती किया करता था। महिलाओं से बातचीत बढ़ाकर वह उन्हें फ्रूटी में नींद की दवा मिलाकर पिला देता था और कीमती सामान लेकर फरार हो जाता था।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा आरोपी
आरोपी ने 6 दिन पहले सोमनाथ एक्सप्रेस में एक महिला यात्री को फ्रूटी में नींद की दवा मिलाकर पिला दी थी और महिला के बेहोश होने पर मंगलसूत्र, ATM कार्ड, मोबाइल, चार्जर ले कर फरार हो गया था। महिला ने इसकी शिकायत जीआरपी में दर्ज कराई थी। महिला की शिकायत पर सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चैक की गई, जिसमें महिला ने उस युवक को पहचान लिया। आरोपी की पहचान अवनीश गुप्ता के रूप में की गई। 
विज्ञापन


जहरखुरान काफी शातिर है। उसने वारदात के दौरान अपने मोबाइल को स्विच ऑफ रखा। ऐसे में रेलवे स्टेशन के CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग को देखा। कैमरे में कैद एक शख्स को पीड़ित महिला ने पहचान लिया। इसके आद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अवनीश गुप्ता (59) मुरादाबाद (उत्तरप्रदेश) का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी बेहद चालाकी के साथ ट्रेनों में जहरखुरानी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। वारदात के दौरान वह अपना फोन स्विच ऑफ रखा करता था। वहीं ट्रेन में गार्ड की सफेद ड्रेस पहनकर ही जाता था। महिलाओं को भरोसे में लेने के लिए आरोपी अपना फेक आईडी कार्ड भी उन्हें दिखाया करता था। वह जबलपुर के शांतिनगर इलाके में रहकर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा था। आरोपी के घर से महिला का पूरा सामान बरामद किया गया है। 


7 साल पहले रेप केस में हुई थी जेल
आरोपी नौकरी के दौरान छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रेलवे विभाग में ऑपरेटर के पद पर भर्ती हुआ था। 2015 में रेप के केस में जेल गया तो रेलवे ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। जेल से छूटने के बाद वह ट्रेन में यात्रियों को लूटने लगा। आरोपी से और वारदातों के लेकर भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed