फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: Police's big action to stop black marketing of ration, 75 quintal wheat and 15 quintal rice of PDS seized

जबलपुर: राशन की कालाबाजारी रोकने पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PDS का 75 क्विंटल गेहूं और 15 क्विंटल चावल जब्त

Fri, 08 Apr 2022 10:21 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 08 Apr 2022 10:21 AM IST
सार

जबलपुर क्राइम ब्रांच और भेड़ाघाट पुलिस ने राशन की कालाबाजारी करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है, आरोपी के घर से पीडीएस का 75 क्विंटल गेहूं और 15 क्विंटल चावल जब्त किया है। 
 

विज्ञापन
Jabalpur: Police's big action to stop black marketing of ration, 75 quintal wheat and 15 quintal rice of PDS seized
आरोपी के घर से जब्त किया गया पीडीएस का राशन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर में राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने हाल ही में राशन की कालाबाजारी करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है साथ ही उसके घर से पीडीएस का 75 क्विंटल गेहूं और 15 क्विंटल चावल जब्त किया गया है। साथ ही आरोपी के घर से पीडीएस राशन की कई खाली बोरियां भी बरामद की गई हैं। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि क्राइम ब्रांच को मुखबिर से भेड़ाघाट चौराहे के पास रहने वाले लखन पटेल के मकान में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का गेहूं एवं चावल भारी मात्रा में रखे होने की सूचना मिली थी, जिसे वह बेचने की फिराक में था। सूचना पर क्राइम ब्रांच और भेड़ाघाट थाना पुलिस ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान लखन पटेल के घर से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के 50 किलो गेहूं की 150 बोरियां एवं चावल की 30 भरी बोरियां मिली हैं। वहीं, सरकारी मार्क लगी हुई अनाज की कई खाली बोरियां भी आरोपी लखन पटेल के घर से मिली हैं। 
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि मौके पर भेड़ाघाट चौराहा स्थित बिलहा शासकीय उचित मूल्य दुकान का सहायक सेल्समैन विनोद पटेल निवासी कैथरा परछिया भी मिला, उसने सेल्समेन द्वारा गेहूं एवं चावल को दुकान से अतिरिक्त स्थान पर रखे जाने के सम्बंध में स्पष्ट जवाब नहीं दिया जिस पर खाद्य अधिकारियों को सूचित किया गया। सूचना पर पहुंचे खाद्य अधिकारी संजीव अग्रवाल,आभा शर्मा, भावना तिवारी एवं सुचिता दुबे ने मौके पर लगभग 75 क्विंटल गेहूं एवं 15 क्विंटल चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान की पहचान की। पुलिस अब खाद्य अधिकारी के प्रतिवेदन पर वैधानिक कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें जबलपुर में पुलिस राशन की काला बाजारी करने वालों, मिलावटखोरों, भू माफियाओं, चिटफंड कंपनी के कारोबारियों, सूदखोरों तथा संगठित जुआ-सट्टा खिलाने वालों, अवैध शराब एवं मादक पदार्थ, नशीले इंजेक्शन के कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए सभी के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed