फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: Factionalism in the General Assembly of the State Advocates Council, two groups declared their respective presidents

जबलपुर: राज्य अधिवक्ता परिषद की सामान्य सभा में गुटबाजी, दो गुटों ने घोषित किए अपने-अपने अध्यक्ष

Sun, 12 Dec 2021 07:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 12 Dec 2021 07:43 PM IST
सार

राज्य अधिवक्ता परिषद की सामान्य सभा की बैठक के बाद दोनों गुटों ने अपने-अपने अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। एक गुट बहुमत के आधार पर तो दूसरा गुट विधि अनुसार अध्यक्ष होने का दावा कर रहा है।

विज्ञापन
Jabalpur: Factionalism in the General Assembly of the State Advocates Council, two groups declared their respective presidents
दो गुटों ने घोषित किए अपने-अपने अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के अधिवक्ताओं की मातृ संस्था राज्य अधिवक्ता परिषद में कुल निर्वाचित सदस्यों की संख्या 25 है। रविवार को राज्य अधिवक्ता परिषद की सामान्य सभा की बैठक हुई। इसमें 21 सदस्य व्यक्तिगत रूप से तथा चार सदस्य वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित हुए। बैठक के एजेंडे में स्वास्थ्यगत कारण से अध्यक्ष पद से डॉ. विजय चौधरी का इस्तीफा देने का मुददा भी शामिल था।
विज्ञापन


एक गुट ने डॉ. चौधरी के इस्तीफे को अस्वीकार कर दिया। दूसरा गुट वोटिंग करवाने पर अड़ गया। इस दौरान दो सदस्यों ने विवाद से खुद को अलग कर लिया। जिसके बाद व्यक्तिगत सदस्यों की उपस्थिति 19 रह गई थी। डॉ. चौधरी का समर्थन कर रहे गुट ने भी मतदान से खुद को अलग कर लिया। जिसके बाद 10 सदस्यों ने सर्वसम्मति से शैलेन्द्र वर्मा को अध्यक्ष चुन लिया।
विज्ञापन


वीसी के सदस्यों की वोटिंग पर भी उठे सवाल
डॉ. चौधरी के समर्थक गुट का दावा है कि वीडियो क्रांफेंसिंग के माध्यम से उपस्थित चार सदस्यों ने उनका समर्थन किया था। दूसरे गुट का कहना है कि वीडियो क्रांफेंसिंग के माध्यम से किसी को वोट का अधिकार नहीं है। व्यक्तिगत रूप से उपस्थ्ति सदस्य ही हाथ उठाकर अपना समर्थन कर सकते हैं। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने बहुमत के आधार पर शैलेन्द्र वर्मा को अध्यक्ष चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष को लेकर विवाद की स्थिति 
डॉ. चौधरी ने पूर्व की सभी समिति को भंग करते हुए 6 नए को-चेयरमैन नियुक्त करने की जानकारी मीडिया को दी। नई समिति भी गठित कर दी है। दूसरी तरफ अधिवक्ता शैलेन्द्र वर्मा ने अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण कर लिया। पूरे घटनाक्रम के बाद राज्य अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed