फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: Dispute over loan of five and a half thousand rupees, accused of killing mother and two children sent to jail

जबलपुर: साढ़े पांच हजार रुपये की उधारी पर हुआ विवाद, मां और दो बच्चों की हत्या के आरोपी को जेल भेजा

Mon, 04 Apr 2022 04:31 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 04 Apr 2022 04:31 PM IST
सार

जबलपुर में साढ़े पांच हजार रुपये की उधारी के चलते मां और उसके दो बच्चों की हत्या करने वाले आरोपी को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। आरोपी द्वारा अवैध कब्जा की गई जमीन पर भी जिला प्रशासन ने कार्रवाई की और उसे ध्वस्त कर दिया।

विज्ञापन
Jabalpur: Dispute over loan of five and a half thousand rupees, accused of killing mother and two children sent to jail
मां और दो बच्चों की हत्या करने वाले आरोपी को कोर्ट ने भेजा जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर में साढ़े पांच हजार रुपये की उधारी वापस मांगने पर विवाद के मामले में मां और दो बच्चों की हत्या करने वाले आरोपी को न्यायालय ने सोमवार को जेल भेज दिया है। छपारा थाना प्रभारी संजय पटेल ने बताया कि ग्राम डुगरिया निवासी तेजस साहू (उम्र 13 साल) छपारा बस स्टैंड में सामान बेचने का काम करता था। उसके पिता की मृत्यु 2016 में हो गयी थी। इसी दौरान उसकी मां ज्योति साहू (उम्र 36) का परिचय स्टैण्ड में पान की दुकान लगाने वाले शेख इकरार कुरैरी (उम्र 43) से हुआ। दोनों के बीच कुछ ही समय में अच्छे संबंध बन गए। शेख इकरार कुरैशी अक्सर महिला के घर आया करता था।
विज्ञापन

 
महिला ने उसे साढ़े पांच हजार रुपये उधार दिए थे। शुक्रवार 1 अप्रैल को महिला ने फोन लगाकर पैसे वापस करने के लिए घर बुलाया था। रात करीब साढ़े 11 बजे पान दुकान संचालक महिला के घर गया और रुपये के लेन-देन पर उनमें विवाद हो गया। विवाद की आवाज सुनकर बेटा उठ गया और हस्तक्षेप करने लगा। आक्रोश में आकर पान दुकान संचानक ने गले में कैंची से हमला कर बच्चे की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने महिला और उसकी दस वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

 
पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर रविवार को उसे रिमांड में लिया था, सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। जिला प्रशासन ने आरोपा के 600 वर्गफीट पर किए गए अवैध निर्माण को भी तोड़ दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed