{"_id":"619e411e92f8ed20eb38ad9e","slug":"jabalpur-diatom-test-will-reveal-the-secret-of-death-in-the-case-of-dead-couple-of-lovers-in-the-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर: कुएं में प्रेमी युगल की लाश के मामले में डायटम टेस्ट से खुलेगा मौत का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर: कुएं में प्रेमी युगल की लाश के मामले में डायटम टेस्ट से खुलेगा मौत का राज
Wed, 24 Nov 2021 07:11 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 24 Nov 2021 07:11 PM IST
सार
जबलपुर में घर से लापता प्रेमी युगल की लाश मिली थी कुएं में। पुलिस को इस मामले में ऑनर किलिंग का संदेह है। डायटम टेस्ट से मौत का कारण साफ हो सकेगा।
विज्ञापन
इस तरह मिले थे प्रेमी युगल के शव।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जबलपुर के बरेला थाना क्षेत्र में ग्राम परतला निवासी लापता युवती व उसके प्रेमी का शव घर के पीछे सौ मीटर दूर कुएं में संदिग्ध हालात में मिला था। ऑनर किलिंग का संदेह जताया जा रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण साफ नहीं हो पाया है। अब पुलिस ने मृतकों की हड्डियों का नमूना डायटम टेस्ट के लिए भेजा है। इससे ही मौत के कारणों का राज खुलेगा।
बरेला क्षेत्र के डीएसपी अपूर्वा किल्लेदार ने बताया कि ग्राम परतला की पूजा पटेल पिता हरदू पटेल, उम्र-20 साल 3 नवंबर की शाम घर से लापता हो गई थी। गुमशुदगी क रिपोर्ट बरेला थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके चार दिन बाद 7 नवंबर की दोपहर को पूजा और उसके प्रेमी नीलेश उर्फ नीलू साहू की लाश मिली थी। जिस कुएं में दोनों की लाश मिली थी, वह पूजा के घर से 100 मीटर दूर है। लाशों को भी मृतक के रिश्तेदार ने ही सबसे पहले देखा था। नीलेश भी बरेला का रहने वाला है और सब्जी का धंधा करता है। युवक के लापता होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज नहीं है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लाशों का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।
क्या होता है डायटम टेस्ट
कुएं, तालाब, झील, नहर और नाले के पानी में डायटम नाम का पदार्थ मिलता है। अगर किसी व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत होती है। वह सांस नहीं ले पाता है। तब नाक-मुंह और अन्य रास्तों से पानी शरीर में अंदर जाता है। डूबने से मौत होने पर मृतक के शरीर में डायटम पदार्थ मिलता है। अगर दोनों को मारकर फेंका गया है तो उनके शरीर में डायटम नहीं मिलेगा।