फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur Crime News: The wife who got the husband murdered, the murderer and the conspirator arrested by giving a betel nut of two lakhs

Jabalpur Crime News: दो लाख की सुपारी देकर कराई पति की हत्या, हत्या करने वाला और साजिश रचने वाली पत्नी गिरफ्तार

Sat, 15 Jan 2022 02:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 15 Jan 2022 02:13 PM IST
सार

जबलपुर जिले के पनागर थानान्तर्गत सनसनीखेज हत्या का मामला प्रकाश में आया है। शराबी की हत्या के लिए पत्नी ने दो लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस ने 24 घंटों में अंधेकत्ल का पर्दाफाश करते हुए पत्नी व सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Jabalpur Crime News: The wife who got the husband murdered, the murderer and the conspirator arrested by giving a betel nut of two lakhs
Jabalpur: पुलिस ने अंधेकत्ल का पर्दाफाश किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर जिले के पनागर थानान्तर्गत सनसनीखेज हत्या का मामला प्रकाश में आया है। शराबी की हत्या के लिए पत्नी ने दो लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस ने 24 घंटों में अंधेकत्ल का पर्दाफाश करते हुए पत्नी व सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पनागर थाना प्रभारी आर के सोनी के अनुसार ग्राम मचना निवासी नरेश कुमार मिश्रा (40) 10 जनवरी की शाम को घर से बिना बताए कहीं चला गया था। उसकी पत्नी ने अगले दिन पति के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बुधवार की सुबह बेलखाडू रोड में कटा हुआ सिर मिलने की जानकारी मिली। तलाश करने पर 100 मीटर दूर धड़ भी मिल गया। जिसकी शिनाख्त नरेश मिश्रा के रूप हो गई।
विज्ञापन


बदला लेने के लिए ली सुपारी
पुलिस ने जांच की तो पता चला मृतक के साथ अंतिम बार गांव में रहने वाले अखिलेश उर्फ अक्कू विश्वकर्मा पिता गिरजा प्रसाद विश्वकर्मा को देखा गया था। पुलिस ने पूछताछ के लिए युवक को अभिरक्षा में लिया तो उसने सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया। उसने बताया कि नरेश ने 2019 में उसकी भाभी के साथ दुराचार का प्रयास किया था। वह अपनी पत्नी उषा मिश्रा के साथ भी आए दिन शराब पीकर मारपीट करता था। इसके अलावा उसके एक अन्य महिला से भी संबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब पीने बुलाया और काट दिया गला
आरोपी ने बताया कि नरेश की पत्नी उषा मिश्रा ने 8-10 दिन पूर्व पति की हत्या के एवज में दो लाख रुपये देने की बात कहीं थी। बदला लेना था इसलिये वह तैयार हो गया। घटना दिनांक की रात लगभग 8 बजे उसने फोन कर नरेश को शराब पीने के लिए श्याम मिश्रा के खेत में बुलाया। उसके आने पर दोनों ने शराब पी और अधिक नशे में होकर वह जमीन में लेट गया था। इसके बाद उसने आम के पेड के नीचे छिपाकर रखे फरसे से 4 बार हमला करके उसकी गर्दन काट दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में पत्नी व युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed