{"_id":"62a803968747d22710243850","slug":"jabalpur-case-registered-against-two-youths-for-making-cartoons-of-prophet-and-making-objectionable-remarks-accused-of-spoiling-the-atmosphere","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: पैगंबर का कार्टून बनाने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दो युवकों पर मामला दर्ज, माहौल खराब करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: पैगंबर का कार्टून बनाने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दो युवकों पर मामला दर्ज, माहौल खराब करने का आरोप
Tue, 14 Jun 2022 09:12 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 14 Jun 2022 09:12 AM IST
सार
जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पैगंबर का कार्टून बनाने और सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखने वाले दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। दोनों आरोपी युवक हिन्दूवादी संगठन से जुड़े हैं।
विज्ञापन
पैगंबर का कार्टून बनाने वाले दो युवकों पर मामला दर्ज।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पैगंबर का कार्टून बनाने और सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखने वाले दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। दोनों आरोपी युवक हिन्दूवादी संगठन से जुड़े हैं।
गोहलपुर थाना प्रभारी विजय तिवारी के अनुसार नई बस्ती निवासी सलाउददीन अंसारी (उम्र 21 साल) ने लिखित आवेदन दिया था कि उसके इंस्टाग्राम स्टोरी में मेडिकल स्टोर संचालक संस्कार राठौर ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिससे उसकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाये।
इसके अलावा सुन्नी युवा शक्ति आतंकवाद विरोध संगठन की तरफ से विश्व हिन्दू परिषद योगेश अग्रवाल द्वारा सोशल मीडिया में पैगंबर के आपत्तिजनक कार्टून तथा टिप्पणी पोस्ट करने की लिखित शिकायत की गयी थी। आवेदन में कहा गया कि मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करते हुए देश के अन्य शहरों की तरह शहर में दंगे भड़काने की साजिश रची जा रही है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 188,295 तथा 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।