फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: Car overturned suddenly, two bike riders died

Jabalpur: अचानक पलटी कार, चपेट में आए बाइक सवार दो लोगों की मौत

Mon, 20 Jun 2022 06:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 20 Jun 2022 06:52 PM IST
सार

जबलपुर में चलते-चलते एक कार अनियंत्रित होकर दो पलटी खा गई। उसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों बाइक से जा रहे थे। कार में बैठे पांच लोग भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Jabalpur: Car overturned suddenly, two bike riders died
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पास से गुजर रही मोटरसाइकिल उसकी चपेट में आ गई। बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना में कार सवार पांच व्यक्ति भी घायल हुए हैं, जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


एसडीओपी सिहोरा भावना मरावी के अनुसार ग्राम महगवां निवासी सूरज यादव अपने साथी मोनू कोल (21) गोसलपुर में पल्लेदारी का काम करते थे। दोनों आज सुबह लगभग साढ़े दस बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर काम पर जा रहे थे। सिहोरा थानांतर्गत नेशनल हाई-वे पर स्थित शालीमार ढाबा के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 सीसी 1060 तेज रफ्तार होने के कारण पलट गई। कार दो बार पलटी और मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


इस घटना में कार सवार 60 वर्षीय सुषमा अग्रवाल, 40 वर्षीय संजय अग्रवाल, निषा अग्रवाल (35), नंदिनी अग्रवाल (18) सहित चालक को चोट आई है। चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed