फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   jabalpur belkheda father killed three year old son with hammer

दरिंदा बाप: मना करने पर भी कर रहा था शोर, गुस्से में पिता ने तीन साल के मासूम की हथौड़ी मार-मारकर ले ली जान

Wed, 02 Sep 2026 07:13 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 02 Sep 2026 07:13 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने अपने ही मासूम तीन साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने बेटे के चेहरे और सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है। 
 

विज्ञापन
jabalpur belkheda father killed three year old son with hammer
जबलपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र में पिता ने तीन वर्षीय बेटे पर हथौड़ी से हमला कर दिया। सिर और चेहरे में गंभीर चोट लगने से बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। आरोपी पिता को अभिरक्षा में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन




अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलखेड़ा थाना ग्राम बसौडी निवासी तुलसीराम मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसका गत 18 साल से उपचार चल रहा था। बुधवार दोपहर उसका तीन वर्षीय बच्चा घर में खेल रहा था। इस दौरान पिता ने उसे शांत रहने के निर्देश दिए। इसके बावजूद भी बच्चा अपने खेल में लगा रहा। इसके कारण पिता ने आवेश में आकर घर में रखी हथौड़ी उठाकर अपने बेटे पर हमला कर दिया। हथौड़ी के प्रहार से मासूम बच्चे को सिर व चेहरे में गंभीर चोटें आई थी। बच्चे की चीख सुनकर परिजन पहुंचे तो देखा कि बच्चा लहूलुहान अवस्था में जमीन में पड़ा हुआ है।परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में परिजनों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी के रीवा में बड़ा हादसा: सीधी मार्ग पर बस-बल्कर में भिड़ंत, 12 लोगों की मौत की खबर; 20 से ज्यादा लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सूचना मिलने पर बच्चे के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सरगर्मी से तलाश करते हुए आरोपी पिता को अभिरक्षा में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed