फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   It also happens: After eating the poha-jalebi of the police, the child forgot the house, said that I will stay in the police station...

ऐसा भी होता है: पुलिस के पोहे-जलेबी खाकर बच्चा भूला घर को, बोला थाने में ही रहूंगा...

Sat, 30 Oct 2021 05:02 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 30 Oct 2021 05:02 PM IST
सार

घर से भटककर थाने पहुंचा बच्चा पुलिस के पोहे-जलेबी खाकर वहीं का हो गया। घर जाने से किया इनकार और बोला थाने में ही रहूंगा। 

विज्ञापन
It also happens: After eating the poha-jalebi of the police, the child forgot the house, said that I will stay in the police station...
थाने में पोहा खाता आर्य। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में एक चार वर्षीय बच्चा रास्ता भटककर थाने पहुंच गया। वहां पुलिस का पोहा-जलेबी खाकर वहीं का हो गया। उसके बाद तो उसे लेने आए पिता को भी उसने घर जाने से इनकार कर दिया। कहा कि मैं घर नहीं जाउंगा, थाने में ही रहूंगा। 
विज्ञापन


मामला शनिवार का है। विजय नगर इलाके में बच्चा रास्ता भटक गया था। वह सड़क पर रो रहा था। कुछ लोगों ने उसे देखकर पुलिस को बुलवाया. पुलिस बच्चे को थाने ले आई। वहां भी बच्चा रोता रहा। तब पुलिस ने उसके लिए पोहे-जलेबी मंगवाए। उसने पोहे-जलेबी खाए और पुलिस को दोस्त बना लिया। इसके बाद उसने अपना नाम आर्य और पता भी बताया। पुलिस ने पिता को सूचना देकर बुलाया। वे थाने आए लेकिन यहां से नई परेशानी शुरू हो गई। बच्चा घर ही नहीं जाना चाहता था। पोहा-जलेबी खाने के बाद वह कह रहा था कि मुझे घर नहीं  जाना, थाने में ही रहना है। आखिरकार जैसे-तैसे उसे घर भेजा। टीआई तहजीब काजी ने बताया कि बच्चा रास्ता भटक गया था। उसे पुलिस थाने लाए और पता पूछा लेकिन वह कुछ नहीं बोल रहा था। इसके बाद पोहा-जलेबी खिलाकर दोस्ती की तब  जाकर वह माना। खुद का नाम पता बताया। सोशल मीडिया से भी मदद मिली।
विज्ञापन


पिता के पीछे चल पड़ा था
आर्य के पिता सुबह जॉब पर निकल रहे थे, तब वह भी पीछे-पीछे घर से निकल गया। पिता को पता नहीं था कि बच्चा पीछे आ रहा है। थोड़ी दूरी पर जाकर बच्चा रास्ता भटक गया। एसपी आशुतोष बागरी के अनुसार शहर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे संदिग्ध व्यक्ति या घटना आदि की जानकारी पुलिस को दें। थानों पर भी इसको लेकर निर्देश दिए हैं व थानों के नंबर नागरिकों को मुहैया करवाए हैं। इस बच्चे के मामले में भी यह मुहिम रंग लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed