{"_id":"64aad9ebcd5061a0510a4705","slug":"interstate-gang-stealing-from-atm-in-sagar-busted-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar: एटीएम से कैश चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार बदमाश गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar: एटीएम से कैश चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार बदमाश गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
Sun, 09 Jul 2023 09:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 09 Jul 2023 09:35 PM IST
सार
गिरोह का मुख्य सरगना रोहित पुलिस के आने के पहले ही मौके से फरार हो गया। चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
आरोपियों के पास से बरामद सामान।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर पुलिस ने एटीएम से पैसे चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। सागर के कैंट और मोतीनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा है। गिरोह का मुख्य सरगना अभी फरार है।
विज्ञापन
सागर में छह जुलाई की देर रात कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि भगवान गंज, रेलवे स्टेशन, शास्त्री चौक और मोतीनगर थाने की बड़ी माता के पास एसबीआई एटीएम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ कर रुपये चोरी किए जा रहे हैं। शिकायत सागर के कैंट थाना में एक व्यक्ति ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ की थी। मामले में सागर एसपी अभिषेक तिवारी ने संज्ञान लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश दिए थे। सभी थानों को अलर्ट कर कैंट और मोतीनगर थाने में टीम बनाकर आरोपियों की तलाश करने के निर्देश दिए गए। पुलिस की टीम लगातार एटीएम से पैसे चुराने वाले गिरोह की तलाश कर रही थी। इसी दौरान चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरोह का मुख्य सरगना रोहित पुलिस के आने के पहले ही मौके से फरार हो गया। चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी यूपी के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
आरोपियों के पास एटीएम कार्ड, डायरी और हथियार बरामद हुए हैं
कैंट पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जब उनसे पूछताछ की तो उनके पास से आठ एटीएम कार्ड, खर्च डायरी और घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग की कार सहित एटीएम में फंसाने वाली चिमटियां और अगल-अगल नंबर की गाड़ी प्लेट, पेचकस यूपी वन विभाग की टोपी, जिसमें उत्तर प्रदेश बन लिखा है. सरकारी वाहनों में लगने वाली मल्टीकलर की लाइट की बत्ती बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन
