{"_id":"5b3faeb94f1c1b07278b4f00","slug":"international-yoga-day-krishna-made-his-name-in-the-world-golden-book-by-doing-yoga-highest-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्णा ने 11, 940 फीट की ऊंचाई पर योग कर वर्ल्ड गोल्डन बुक में दर्ज कराया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्णा ने 11, 940 फीट की ऊंचाई पर योग कर वर्ल्ड गोल्डन बुक में दर्ज कराया नाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर के कृष्णाकांत मिश्रा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सबसे ऊंचाई पर योग कर अपना नाम वर्ल्ड गोल्डन बुक में दर्ज करा लिया है। उन्होंने नेपाल के हिलसा में 11, 940 फीट की ऊंचाई पर योग करवाकर यह रिकोर्ड नाम किया है। अपनी कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान उन्होंने अपने डिवाइन एस्ट्रो हीलिंग ग्रुप के साथ विषम परिस्थिति में योग किया।
विज्ञापन
पहले भी कृष्णगुरुजी ने तिहाड़ जेल में सबसे बड़ा आध्यत्मिक हीलिंग सेशन कर रिाकर्ड बना चुके हैं। कृष्णगुरुजी अंतरराष्ट्रीय योग पर देश में अलग-अलग स्थानों ट्रैन, हवाई जहाज और महाकाल परिसर में योग करवाते रहे हैं। कृष्ण गुरुजी अपनी निशुल्क आध्यात्मिक हीलिंग से विश्व में जाने जाते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। इसकी शुरूआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में की थी। पिछले चार सालों से योग दिवस देशभर के आलग-अलग राज्यों और शहरों में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग किया। प्रधानमंत्री ने इस बार उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मशहूर फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट एफआरआई में करीब 50,000 लोगों के साथ योग कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया।
