फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   International Yoga Day: From sunrise to sunset, there will be an online yoga session, corona warriors will be involved

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: सूरज निकलने से लेकर ढलने तक चलेगा ऑनलाइन योगा सेशन, कोरोना योद्धा होंगे शामिल

Thu, 10 Jun 2021 12:22 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 10 Jun 2021 12:22 PM IST
सार

 इंदौर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक ऑनलाइन योगा सेशन का आयोजन किया जाएगा। इसमें कोरोना योद्धा समेत दुनिया भर से लोग हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
International Yoga Day: From sunrise to sunset, there will be an online yoga session, corona warriors will be involved
योग गुरु कृष्णा मिश्रा - फोटो : Social Media

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर में इस बार 21 जून, 2021 यानी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक ऑनलाइन योगा सेशन का आयोजन किया जाएगा। इंदौर के योग गुरु कृष्णा मिश्रा के सानिध्य में आयोजित 'ऑनलाइन योगा सेशन' में कोरोना योद्धा समेत दुनिया भर से लोग हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


कोरोना महामारी के बीच लोगों में सकारात्मकता जगाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए योग गुरु कृष्णा मिश्रा 7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ऑनलाइन योगा सेशन का आयोजन करेंगे। यह ऑनलाइन योगा सेशन विश्व के सूर्योदय से सूर्यास्त तक चलेगा। सबसे पहला सेशन चंडीगढ़ वेस्टर्न कमांड के आर्मी अधिकारियों और जवानों के साथ होगा, जिसमें 100 से अधिक चंडीगढ़ के व्हील चेयर वाले जवान भी शामिल होंगे। वहीं सेवानिवृत्त जवानों के लिए योग सेशन शाम 4.30 से 5 रखा गया है। यह सेशन  भारतीय समयानुसार रात 11 बजे समाप्त होगा।
विज्ञापन


कृष्णा मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष एक साथ 2021 लोगों को ऑनलाइन कराने का संकल्प लिया है। इसमें देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात जवान, अस्पतालों में कोरोना से मरीजों की जान बचाने में जुटे डॉक्टर समेत सभी कोरोना योद्धा, कोरोना मरीज और आम लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन योगा सेशन में भारत के अलावा न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, हांगकांग, दुबई, लंदन समेत कई देशों से लोग जुड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र की महासभा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाने का प्रस्ताव रखा था। प्रधानमंत्री मोदी के इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाने की आधिकारिक घोषणा की थी। तब से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस बार यह सातवां योग दिवस है।


इसलिए 21 जून को मनाया जाता है योग दिवस
21 जून को ही योग दिवस क्यों मनाया जाता है। इस सवाल का जवाब ज्योतिष विज्ञान में मिलता है। 21 जून का दिन उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन है, जिसे ग्रीष्म संक्रांति भी कह सकते हैं। भारतीय संस्कृति के दृष्टिकोण से, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन हो जाता है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, सूर्य के दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने में बहुत लाभकारी माना जाता है। इसी कारण 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed