फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Intelligence report: Indore cops sleep at home during night patrol, setting wireless for night duty

इंटेलिजेंस की रिपोर्ट: रात्रि गश्त के समय घर पर सोते हैं इंदौर के पुलिस वाले, वायरलेस सेट कर रहे नाइट ड्यूटी

Thu, 31 Mar 2022 04:20 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 31 Mar 2022 04:20 PM IST
सार

रात्रि गश्त में तैनात पुलिसकर्मी और अधिकारी नाइट ड्यूटी को दौरान अनुपस्थित पाए गए हैं, हाल ही में इंदौर पुलिस की इंटेलिजेंस रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है। ड्यूटी में लापरवाही करने वाले 12 टीआई को नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
Intelligence report: Indore cops sleep at home during night patrol, setting wireless for night duty
नाइट ड्यूटी के दौरान घर में सो रहे इंदौर के पुलिस वाले (प्रतीकात्मक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर पुलिस की इंटेलिजेंस रिपोर्ट से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शहर के लाखों नागरिकों की रात्रि सुरक्षा में तैनात पुलिस वाले नाइट ड्यूटी करने की जगह घरों, होटलों में चैन की नींद सो रहे हैं। जबकि कुछ पुलिसकर्मी रात्रि गश्त की जगह नाइट क्लब में पाए गए हैं। रिपोर्ट में इस बात का खुलासा भी हुआ है कि पुलिसकर्मी नाइट ड्यूटी करने के लिए अपना वायरलेस सेट गाड़ी में भेज देते हैं। 
विज्ञापन


इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने जब इंटेलिजेंस की टीम द्वारा रात्रि गश्त करने वाले अधिकारियों की पड़ताल कराई तब रात्रि गश्त में लापरवाही करने वाले अधिकारियों का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


वायरलेस सेट कर रहा रात्रि गश्त, होटल में सो रहे पुलिस कर्मी
रात्रि गश्त में जाने की बजाय पुलिसकर्मी गाड़ी में अपना वायरलेस सेट भेज देते हैं। पड़ताल में ये बात भी सामने आई है कि ड्यूटी के दौरान कुछ पुलिसकर्मी नाइट पार्टियों में व्यस्त थे, जबकि कुछ होटल और घरों में चैन की नींद सो रहे थे। मामले का खुलासा होने के बाद जोन-1 के दो, जोन-3 के तीन, जोन-4 के 2 और जोन-1 के एक थाना प्रभारी को नोटिस दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाह अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र से मिली जानकारी के अनुसार 1 मार्च से 10 मार्च के बीच पुलिस रात्रि गश्त पर वरिष्ठ अधिकारियों ने नजर रखी थी, जिसके बाद जांच में 12 अधिकारी गश्त से नदारद मिले। लापरवाही करने वाले अधिकारियों को चेतावनी दी गई है। इन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed