फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Information about kidnapping of minor girls received on phone in Satna

Satna: नाबालिग लड़कियों के अपहरण की सूचना, परिजनों के फूले हाथ पैर, तफ्तीश में रिश्तेदार के घर यूपी में मिली

Mon, 18 Dec 2023 12:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 18 Dec 2023 12:51 PM IST
सार

Satna: सतना जिले के सोहावल से दो नाबालिग लड़कियां रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई थी। बताया गया कि देर रात एक अंजान नंबर से फोन आया और अपहरण होने की सूचना दी गई। जिसमें लापता लड़कियों ने खुद को प्रयागराज में बंधक होने की सूचना दी। इस पूरे मामले में परिजनों के साथ साथ पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन पुलिस मामले ने तफ्तीश शुरू की। जिसके बाद दोनों लड़कियों को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से बरामद किया गया है। दोनों नाबालिग लड़किया अपने रिश्तेदार के घर मिली है।
 

विज्ञापन
Information about kidnapping of minor girls received on phone in Satna
नाबालिग लड़कियों के अपहरण की सूचना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना में शनिवार की रात दो नाबालिग छात्राओं के अपहरण की सूचना पर सनसनी फैल गई। बता दें कि पेपर देने ग्यारहवीं की छात्रा और उसकी छोटी बहन पांच वर्षीय घर से स्कूल को निकली, लेकिन शाम तक घर वापस नही लौटी।

विज्ञापन


जिसके बाद परिजनों ने इन दोनों की तलाश शुरू की तो इन दोनों का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद अचानक रात को अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाली लापता छात्रा थी, जिसने अपने और अपनी बहन को होटल में बंधक बनाए जाने की कहानी बताकर परिजनों और पुलिस को सकते में डाल दिया।
विज्ञापन


यूपी पुलिस की ली गई मदद
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिसके बाद नाबालिग लड़कियों की तलाश में पुलिस के द्वारा एक टीम गठित की गई। मोबाइल लोकेशन को आधार बनाकर एक टीम रातोंरात प्रयागराज रवाना हुई। जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़कियों की आखिरी लोकेशन सुल्तानपुर में ट्रेस की गई। जिसके बाद यूपी पुलिस के सहयोग से सुल्तानपुर में दोनों नाबालिग छात्राओं को सकुशल दस्तियाब कर लिया गया है। सतना पुलिस दोनों लड़कियों को लेकर सतना रवाना हो चुकी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed