{"_id":"659d3516026ac9c53705640d","slug":"woman-commits-suicide-by-drinking-acid-policeman-s-wife-accused-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: महिला ने एसिड पीकर जान दी, पुलिसकर्मी की पत्नी पर लगा धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: महिला ने एसिड पीकर जान दी, पुलिसकर्मी की पत्नी पर लगा धमकाने का आरोप
Tue, 09 Jan 2024 05:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 09 Jan 2024 05:29 PM IST
सार
महिला ने सुसाइड से पहले परिजन को बताया कि एक महिला उसे लगातार धमका रही थी, तनाव में उसने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन
सुगनबाई
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
एक महिला ने एसिड पीकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने अपने परिवार को बताया कि एक महिला उसे धमकी दे रही थी। वह एक पुलिसकर्मी की पत्नी है जो लगातार मोबाइल पर धमकाती थी। इस बारे में पहले महिला ने अपनी बहनों को जानकारी दी थी। घटना इंदौर के बाणगंगा की है। महिला का भतीजा और परिवार के अन्य लोग उसे सोमवार को एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। उसने एसिड पी लिया था। महिला की देर रात एमवाय में मौत हो गई।
बाणगंगा पुलिस के मुताबिक सुगनबाई (40) पति प्रकाश बागवान निवासी भवानी नगर ने एसिड पीकर आत्महत्या कर ली। सुगनबाई ने एसिड पीने के बाद अपने पति और बच्चों को कॉल कर कहा कि उसने एसिड पी लिया है। वह कुछ ही देर में मर जाएगी। सब घबराकर घर पहुंचे तो सुगनबाई बेसुध पड़ी मिली। सुगनबाई ने अस्पताल में अपने बेटे और पति को जानकारी दी कि कोई महिला लगातार कॉल कर उसे धमकियां दे रही थी।
इसके कारण उसने यह कदम उठाया है। सुगनबाई की दो बेटी और एक बेटा है। उसका पति मिस्त्री है। सुगनबाई ने धमकाने वाली महिला का नंबर भी अपने परिजन को दिया। परिजन ने पुलिस को दिए बयान में यह जानकारी दी है और महिला का नंबर भी सौंपा है। बताया जा रहा है कि सुगनबाई ने इससे पहले भी अपनी बहनों को धमकी देने वाली महिला की जानकारी दे दी थी।