{"_id":"6ac387f8829432f27c0257d9","slug":"wife-attacks-husband-on-the-head-with-a-grinding-stone-during-family-dispute-indore-news-c-1-1-noi1551-4799801-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: पत्नी ने सिर में सिलबट्टा मारकर कर दी पति की हत्या, नशे और घरेलू विवाद को बुरा अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: पत्नी ने सिर में सिलबट्टा मारकर कर दी पति की हत्या, नशे और घरेलू विवाद को बुरा अंजाम
Mon, 05 Oct 2026 08:00 PM IST
इंदौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: इंदौर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 08:00 PM IST
सार
इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में महिला ने कथित तौर पर सो रहे पति संतोष डावर की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, घरेलू विवाद और मारपीट से परेशान पत्नी सूरज बाई ने पहले गला घोंटा और फिर सिलबट्टे से हमला किया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पति की सिलबट्टा मारकर कर दी गई हत्या
विस्तार
गांधी नगर थाना क्षेत्र के जंबूर्ड़ी हप्सी गांव में रविवार रात एक महिला ने सो रहे पति के सिर में सिलबट्टा मारकर नृशंस हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी पत्नी ने पूछताछ में घरेलू हिंसा और रोज-रोज के विवाद से तंग आकर यह खौफनाक कदम उठाने की बात कही है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना की जानकारी सोमवार अल सुबह डॉयल 112 और गांधीनगर पुलिस को पड़ोसियों द्वारा दी गई। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक संतोष डावर (45) की लाश को बरामद करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए इंदौर जिला अस्पताल पहुंचाया। आरोपी पत्नी सूरज बाई ने पुलिस को बताया कि तकरीबन 22 साल पहले उसकी शादी संतोष से हुई थी। शादी के बाद से ही वह छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद करता था।
ये भी पढ़ें- इंदौर: दादा की हत्या करने वाली पोती गई जेल, पूछताछ में नहीं किया सहयोग; बीए करने के बाद बनाना चाहती थी पत्रकार
विज्ञापन
पत्नी व तीनों बेटियों की हत्या की धमकी दी थी
सूरज बाई ने बताया कि उनकी चार लड़कियां हैं। बड़ी लड़की की शादी कर दी थी। घटना वाली रात संतोष शराब पीकर आया और पत्नी सूरज बाई और तीनों लड़कियों के साथ मारपीट की। उसने यह भी धमकी दी थी कि देर रात वह पत्नी सूरज बाई और तीनों लड़कियों को जान से खत्म कर देगा। इस धमकी से पत्नी सूरज बाई काफी घबरा गई और उसने देर रात पति संतोष का पहले साड़ी से गला घोंटा और उसके बाद सिलबट्टे से एक से दो वार कर सिर कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।
एयरपोर्ट पर काम करता था
पुलिस के अनुसार मृतक संतोष डावर एयरपोर्ट पर विमानों में ईंधन भरने का काम करता था। परिजन और आसपास के लोगों के अनुसार, संतोष को अत्यधिक शराब पीने की लत थी। वह रोजाना शराब के नशे में धुत होकर घर आता था और अपनी पत्नी सूरज बाई व बच्चों के साथ मारपीट करता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।