{"_id":"62ed54faa07bbc56d722a5f4","slug":"why-did-not-the-cm-attend-swearing-in-minister-bhupendra-said-his-health-is-not-good-congress-took-a-jibe","type":"story","status":"publish","title_hn":"शपथ ग्रहण में क्यों नहीं पहुंचे सीएम: कांग्रेस ने कसा तंज, जानें मंत्री भूपेंद्र सिंह ने क्या बताया कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शपथ ग्रहण में क्यों नहीं पहुंचे सीएम: कांग्रेस ने कसा तंज, जानें मंत्री भूपेंद्र सिंह ने क्या बताया कारण
सार
इंदौर महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम शिवराज के आने और न आने को लेकर दिनभर चर्चाएं चलती रहीं। कांग्रेस ने नहीं आने को लेकर तंज कसा है, तो सीएम के नहीं आने के भी अलग-अलग कारण सामने आते रहे।
विज्ञापन
इंदौर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आ सके सीएम शिवराज।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंदौर की नई नगर सरकार ने शुक्रवार को शपथ ली। महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम शिवराज के आने और न आने को लेकर दिनभर चर्चाएं चलती रहीं। कार्यक्रम में आखिरकार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल नही् हो सके। कांग्रेस ने इस मामले में भाजपा को घेरने की कोशिश भी की।
बता दें कि पांच अगस्त को इंदौर नगर निगम महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह रखा गया था। कार्यक्रम के कुछ दिन पहले नव निर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव सीएम आवास जाकर शिवराज सिंह से मिले थे। कयास लगाए जा रहे थे कि भार्गव उनके समय देने के बाद ही शपथ लेंगे। मुलाकात के दो दिन बाद कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। हालांकि चर्चा तब से चल रही है कि सीएम कार्यक्रम में शामिल हो भी सकते हैं और नहीं भी। कहा तो यहां तक जा रहा था कि मुख्यमंत्री ने टाइम नहीं दिया था, इस वजह से शपथ का मामला टल रहा था। भाजपा के महासचिव और वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय विदेश में होने के कारण शामिल नहीं हो सके। सांसद शंकर लालवानी भी लोकसभा सत्र के चलते दिल्ली में हैं। वे भी आयोजन में शामिल नहीं हो सके।
कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सीएम खुद आपके बीच आने वाले थे, पर उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण वे नहीं आ सके। उन्होंने मुझे निर्देश दिए कि मैं जाऊं और इंदौर की जनता का आभार-अभिवादन करूं। साथ ही उन्होंने नवनिर्वाचित महापौर-पार्षदों को बधाई-शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सीएम ने कहा है कि इंदौर के विकास में कोई कसर नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम के शुरू होने के पहले तक संभावना जताई जा रही थी कि सीएम कार्यक्रम में पहुंच सकते हैं। सीएम के नहीं आने इसे लेकर कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि तमाम दावों के बावजूद यह स्पष्ट हो गया कि इंदौर के महापौर के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्रीजी नहीं आ रहे हैं। लेकिन यह जरूर तय है कि रात की बारिश के बाद शहर में हुए जलभराव को देखते हुए उन्हें 'जल परिवहन' की घोषणा करना पड़ती, पिछली यात्रा पर उन्होंने आकाश परिवहन की घोषणा की थी। सलूजा ने कहा कि इंदौर महापौर व भाजपा पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री भूपेंद्र सिंह को भेजा जा रहा है... प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा को हमेशा की तरह एक बार फिर इंदौर से दूर रखा गया है।
सीएम के जारी कार्यक्रम में नहीं था इंदौर का जिक्र
मुख्यमंत्री के दिनभर के आयोजन को लेकर लिस्ट जारी होती है। आज जारी लिस्ट में इंदौर के किसी कार्यक्रम का जिक्र नहीं था। यानी पहले से तय था कि वे नहीं आएंगे। उधर बताया ये भी जा रहा है कि मध्य प्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की अचानक शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उनको चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली ले जाया गया। मंत्री सिसोदिया की तबीयत खराब होने की वजह से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपना इंदौर जाने का दौरा रद्द कर दिया।