फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   When the woman remembered her brother, the Chief Minister sang a song, I am my sister in a thousand

Indore: महिला को भाई की याद आई तो मुख्यमंत्री ने गाया गाना, एक हजारों मेेंं मेरी बहना है

Fri, 02 Jun 2023 09:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 02 Jun 2023 09:00 PM IST
सार

बस्ती की महिलाओं से मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका आवेदन स्वीकृत हो गया है। एक हजार रूपये प्रतिमाह की राशि 10 जून से मिलना शुरू हो जायेगी। 10 जून को आपके खाते में एक हजार रूपये जमा हो जाएंगे।

विज्ञापन
When the woman remembered her brother, the Chief Minister sang a song, I am my sister in a thousand
महिला को अपने भाई की याद आई तो मुख्यमंत्री ने ढांढस बंधाया। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर की एक बस्ती में मुख्यमंत्री शिवराज सिंंह चौहान लाड़ली बहना के प्रमाण पत्र देने पहुंचे। मुख्यमंत्री का राजनगर बस्ती की महिलाओं ने अनूठे अंदाज  में स्वागत किया। गलियों में रंगोलियां बनाई और मुख्यमंत्री आरती भी उतारी। बस्ती में रहने वाली ममता पगारे के घर मुख्यमंत्री पहुंचे तो उन्हें कोरोना के कारण मृत अपने भाइ की याद आ गई और वह रोने लगी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने एक हजारों में मेरी बहना है गीत सुनाया।

विज्ञापन

उन्होंने ममता से कहा कि चिंता मत करो तुम्हारा भाई अभी ज़िंदा है। बस्ती की महिलाओं से मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका आवेदन स्वीकृत हो गया है। एक हजार रूपये प्रतिमाह की राशि 10 जून से मिलना शुरू हो जायेगी। 10 जून को आपके खाते में एक हजार रूपये जमा हो जाएंगे।

विज्ञापन

इस अवसर पर लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी चंदा कसेरा, कुसुमलता, पिंकी यादव, शशि यादव, मीना सोनी को स्वीकृति पत्र सौंपे गये। महिलाअेां ने उन्हें बस्ती की समस्याएं भी बताई। जिन्हें उन्होंने हल करने के निर्देश अफसरों को दिए। एक बालिका ने मुख्यमंत्री के पेंसिंल से बनाई गई तस्वीर भी सौंपी। मुख्यमंत्री बस्ती में करीब एक घंटे तक रुके।  इस मौके पर विधायक मालिनी गौड़, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, गौरव रणदीवे, गोलू शुक्ला सहित अन्य नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed