फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Were buying goods at the shop, suddenly the roof fell, death on the spot

Indore News: दुकान पर सामान खरीद रहे थे, अचानक गिरी छत, मौके पर ही मौत

Thu, 04 May 2023 05:07 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 04 May 2023 05:07 PM IST
सार

सिंधी कॉलोनी के पास हुआ हादसा, निगम की टीम मौके पर पहुंची, दुकान को गिराया, क्षेत्र के अन्य भवनों की भी करेंगे जांच
 

विज्ञापन
Were buying goods at the shop, suddenly the roof fell, death on the spot
निगम की टीम ने बुजुर्ग को निकाला - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी में बुधवार दोपहर जर्जर दुकान की छत गिरने से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। गली नंबर दो में निर्मल लॉन्ड्री के पास किराने की दुकान है। यहां पर किशनलाल नामक व्यक्ति उम्र 65 वर्ष निवासी सिंधी कॉलोनी किराने की दुकान पर सामान लेने आए थे। दुकान का छज्जा गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में किराना दुकानदार भी घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल भिजवाया गया है। घटना के बाद जैसे ही लोगों को खबर लगी तो रहवासियों की भीड़ उमड़ गई। जूनी इंदौर पुलिस ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


निगम ने गिराई दुकान
मौके पर पहुंची निगम की टीम ने बुजुर्ग को निकालने के बाद दोपहर में दुकान को बुलडोजर से गिरा दिया। अधिकारियों ने बताया कि हादसा किस वजह से हुआ यह जांच का विषय है। हालांकि प्रारंभिक रूप से दुकान के जर्जर होने की वजह से हादसा हुआ है यह अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed