फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   weather update imd forecast mausam indore bhopal jabalpur gwalior

Weather Update: अप्रैल में पहली बार 20 दिन बारिश, कई जिले गर्मी से भी परेशान

Tue, 30 Apr 2024 11:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 30 Apr 2024 11:14 PM IST
सार

इस बार अप्रैल के महीने में प्रदेश ने दोनों मौसम देखे। कहीं बारिश होती रही तो कहीं गर्मी से लोग परेशान दिखे। 
 

विज्ञापन
weather update imd forecast mausam indore bhopal jabalpur gwalior
बारिश और गर्मी दोनों का मौसम जारी है। - फोटो : संवाद

विस्तार

मध्यप्रदेश में पहली बार अप्रैल के महीने में इतनी बारिश हुई है। अभी भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है। सोमवार से मंगलवार के बीच प्रदेश के इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं कहीं बारिश दर्ज की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। उमरिया में तीव्र गरम रात रही। जबलपुर, शहडोल संभागों में अधिकतम तापमान काफी बढ़ गए एवं शेष सभी संभागों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। मंगलवार को छिन्दवाड़ा, अनूपपुर, बैतूल, खंडवा, मंडला, बालाघाट, सिवनी में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.4 °C रीवा में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 °C पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पहली बार अप्रैल में 20 दिन बारिश
अप्रैल के महीने में मध्यप्रदेश में तेज गर्मी पड़ती है लेकिन इस बार न सिर्फ बारिश हुई, बल्कि अप्रैल महीने में बारिश के रिकॉर्ड भी टूट गए। पहली बार 20 दिनों तक बारिश हुई। भोपाल में तो ओवरऑल बारिश का रिकॉर्ड भी टूट गया। बारिश से प्रदेश का 80% हिस्सा तक भीग गया।
विज्ञापन


सोमवार से मंगलवार के बारिश के आंकड़े (मिमी में)
बिछुआ 13.6, हर्राई 5.4, घोड़ाडोंगरी 4.0, मोहखेड़ 2.2, मुलताई 2.2, प्रभातपट्टन 2.0, लांजी 1.7, कुरई 1.1, धनौरा 1.0, घंसौर 0.9, खालवा 0.8, जैतहरी 0.4, नैनपुर 0.2
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार से मंगलवार यहां हुई ओलावृष्टि
छिन्दवाड़ा (मोहखेड़), बैतूल (घोड़ाडोंगरी), सिवनी (घंसौर)।

बारिश, आंधी की चेतावनी
बेतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट ओर पांढुर्णा जिलों में। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed