Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   With 'Chhoti Diwali' falling on Sunday, the wedding season is set to begin in Indore, lasting for the next fiv

रविवार को छोटी दीपावल:,अब इंदौर में पांच महीने बजेगी शहनाई, विवाह के 27 मुर्हूत इंदौर में

Thu, 19 Nov 2026 06:09 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 19 Nov 2026 06:09 PM IST
सार

चातुर्मास की समाप्ति के साथ ही इंदौर में एक बार फिर शहनाइयां गूंजने लगेंगी। शुक्रवार को देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने के साथ ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। अगले पांच महीनों में विवाह के 27 मुहूर्त हैं। 

विज्ञापन
With 'Chhoti Diwali' falling on Sunday, the wedding season is set to begin in Indore, lasting for the next fiv
रविवार को छोटी दीपावली - फोटो : amarujala

विस्तार

विज्ञापन

चातुर्मास समाप्त होने के बाद अब इंदौर में शुक्रवार से देव जागेंगे और पांच माह तक शादियों का मौसम रहेगा। इन पांच महीनों में विवाह के 27 मुहूर्त हैं। दो माह पहले से ही शादियों के लिए गार्डन और धर्मशालाएं बुक हो चुकी हैं। एक हजार से ज्यादा विवाह इंदौर में होने का अनुमान है। वहीं, इस वेडिंग सीजन में 100 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है।


शुक्रवार को शहर में छोटी दीपावली मनाई जाएगी। घरों में तुलसी विवाह का उत्सव होगा। गुरुवार को शहर में कई स्थानों पर गन्ने और पूजन सामग्री की जमकर बिक्री हुई। शहरवासी शुक्रवार को पटाखे छोड़ेंगे और आतिशबाजी करेंगे। शहर में एक बार फिर दीपावली जैसा नजारा दिखाई देगा। शहर के बड़े मंदिरों में भी तुलसी विवाह के आयोजन होंगे। शाम को विशेष आरती और अनुष्ठान किए जाएंगे।

विज्ञापन

 

प्रबोधिनी एकादशी पर भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागेंगे। चातुर्मास समाप्त होने के बाद सभी शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। इस बार इंदौर में सबसे ज्यादा शादियां फरवरी में होंगी। फरवरी में शुभ विवाह के नौ मुहूर्त हैं, जबकि जनवरी और मार्च में विवाह के पांच-पांच मुहूर्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

300 करोड़ के कारोबार का अनुमान

इंदौर में इस वेडिंग सीजन में 100 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। इंदौर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सूरी का कहना है कि इंदौर में विवाह समारोहों पर कई परिवारों का बजट करोड़ों रुपये में होता है। इंदौर के अलावा मांडू और महेश्वर में भी डेस्टिनेशन वेडिंग हो रही हैं। इंदौर के तीन-चार परिवारों ने उदयपुर में भी पैलेस बुक किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed