फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   weather imd mausam today update indore bhopal gwalior jabalpur

Weather Update: मप्र के कई जिलों में अचानक बदला मौसम, कोहरा छाया, ठंडक बढ़ी, ठिठुर गए लोग

Wed, 07 Feb 2024 10:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 07 Feb 2024 10:16 PM IST
सार

Weather Today इंदौर में सुबह कोहरा देखकर लोग चौंक गए, दोपहर एक बजे तक ठंडी हवाओं की वजह से कंपकंपनी लगती रही। 
 

विज्ञापन
weather imd mausam today update indore bhopal gwalior jabalpur
छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर समेत मप्र के कई जिलों में बुधवार को अचानक से मौसम बदल गया। तेज धूप झेल रहे जिलों में बुधवार अल सुबह से कोहरा देखकर लोग चौंक गए। इंदौर में दोपहर एक बजे तक ठंडी हवाएं कंपकंपाती रही। दोपहर के बाद ठंडक कम हुई। 
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। खजुराहो (छतरपुर) दतिया में शीतल दिन रहा। जबलपुर जिले में मध्यम कोहरा छाया रहा। न्यूनतम दृश्यता सुबह के समय जबलपुर हवाई अड्डे पर 50 मीटर दर्ज की गई।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान ग्वालियर, रीवा ओर सागर संभागों के जिलों में विशेष रूप से गिरे। भोपाल, नर्मदापुरम ओर शहडोल संभागों के जिलों में काफी गिरे एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे इंदौर, नर्मदापुरम ओर जबलपुर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहे। उज्जैन और शहडोल संभागों के जिलों में काफी अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.6°C खरगोन में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.0°C दतिया में दर्ज किया गया। पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। आकाश की स्थिति अधिकांश जगह साफ है। ग्वालियर और निवाड़ी जिलों में मध्यम से घने कोहरे की चेतावनी है। पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, दतिया, भिंड और मुरैना जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे की चेतावनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed