फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   varun gandhi bjp mla future of india view

अभ्यास मंडल व्याख्यानमालाः सपनों का भारत बनाने के लिए शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता पर रखें- वरुण गांधी

Sun, 14 May 2023 10:07 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 14 May 2023 10:07 PM IST
सार

भाजपा सांसद ने आइना दिखाते हुए बताया कि देश में युवाओं के लिए हालात कितने जटिल हैं। उन्होंने शिक्षा, रोजगार, व्यापार और देश के भविष्य पर बातें की।

विज्ञापन
varun gandhi bjp mla future of india view
सांसद वरुण गांधी - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

सपनों का भारत तभी बनेगा जब आप शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता पर रखेंगे। आज देश में एक करोड़ सरकारी नौकरियां खाली पड़ी हैं। शिक्षा पर बजट बहुत कम है और बिजनेस करने के लिए युवाओं को आसानी से लोन नहीं मिलता है। यदि यही हालत रहे तो देश का युवा अपना क्या भविष्य तलाशेगा। यह बातें भाजपा सांसद वरुण गांधी ने इंदौर में आयोजित अभ्यास मंडल की व्याख्यानमाला में कहीं। उन्होंने कई विषयों पर अपनी बात रखी और कार्यक्रम के अंत में जनता के सवालों के जवाब भी दिए। 
विज्ञापन


पारदर्शिता और जवाबदेही का अभाव
वरुण ने कहा कि आज भी देश में पारदर्शिता और जवाबदेही का अभाव है। यदि आपके शहर की सड़क खराब है तो आप पता ही नहीं कर सकते कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है। आप किसी की जवाबदेही तय ही नहीं कर सकते। यदि सरकारी सिस्टम में लोगों के काम नहीं हो रहे हैं तो कोई नहीं बता पाता कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है। इसी तरह कहीं भी पारदर्शिता नहीं है। किस काम में कितना खर्च हुआ और कैसे हुआ यह जानने का अधिकार हर नागरिक को है। यह आसान तरीके से होना चाहिए। हर जगह यह लिखा होना चाहिए कि यह प्रोजेक्ट कौन कर रहा है, कब तक होगा और कितना खर्च होगा। तभी सिस्टम में पारदर्शिता आएगी। 
विज्ञापन


अमीर और अमीर हो रहे, गरीब और गरीब 
वरुण ने कहा कि देश में अमीर और अमीर होते जा रहे हैं और गरीब और गरीब हो रहे हैं। आज करोड़ों रुपए की कारों के लिए वेटिंग लगी है क्योंकि खरीदार बढ़ते जा रहे हैं वहीं दो पहिया वाहनों की खरीदारी में 40 प्रतिशत की कमी आई है। इसी तरह एक लाख से अधिक के फोन की खरीदारी में तेजी से इजाफा हुआ है लेकिन 40 हजार रुपए के फोन खरीदने वाले कम हो गए हैं। यह आंकड़े चिंताजनक हैं। यह दिखाते हैं कि देश में अमीर और अमीर हो रहा है और गरीब और गरीब होता जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के पेपर लीक हो रहे और किसी को सजा नहीं होती
वरुण गांधी ने कहा कि परीक्षा के पेपर लीक हो रहे हैं और इन मामलों में किसी को सजा नहीं होती। देहरादून में एक परीक्षा के पेपर दस बार लीक हुए। मजबूरन छात्रों को सड़क पर उतरकर आंदोलन करना पड़ा। सिस्टम इतना कमजोर है कि लोग किसी भी तरह के अपराध कर रहे हैं। एक पेपर लीक होता है तो लाखों छात्रों का एक साल बर्बाद होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed