फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Used to buy brown sugar from Ratlam, Mandsaur and sell it to the students living in hostels.

Indore:रतलाम, मंदसौर से ब्राउन शुगर मंगाकर हाॅस्टल मेें रहने वाले छात्रों को बेचते थे

Fri, 12 May 2023 08:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 12 May 2023 08:16 PM IST
सार

आरोपी बसों से रतलाम, मंदसौर से ब्राउन शुगर की खेंप मंगाते थे। उनके पास से 60 हजार रुपये की ब्राउन शुगर जब्त की। जिस बाइक से वे शुगर की सप्लाई करने जाते थेे। पुलिस ने उसे भी जब्त कर लिया है। 

विज्ञापन
Used to buy brown sugar from Ratlam, Mandsaur and sell it to the students living in hostels.
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर मेें पुलिस ने ब्राउन शुगर बेचने के मामले में दो युवकों का पकड़ा हैै। उनका तीसरा साथी मौका देखकर फरार हो गया। आरोपी खुद पहले नशा करते थे, लेकिन बाद मेें वे तस्करों केे संपर्क में आकर खुद नशे के सौदागर बन गए। वे विष्णु पुरी, भंवरकुआं, इंद्रपुरी जैसे इलाकों में नई उम्र के युवकों को ग्राहक बनाते थे और उन्हें नशे की पुडि़या बेचते थे।

विज्ञापन

आरोपी बसों से रतलाम, मंदसौर से ब्राउन शुगर की खेंप मंगाते थे। उनके पास से 60 हजार रुपये की ब्राउन शुगर जब्त की। जिस बाइक से वे शुगर की सप्लाई करने जाते थेे। पुलिस ने उसे भी जब्त कर लिया है। भंवरकुआं पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लोग टाॅवर चौराहा के पास ग्राहकों की तलाश में खड़े है और उनके पास ब्राउन शुगर है। चौराहे के रेस्त्रां, होटल में काफी युवक यहां आते है। उन्हें सस्ते नशे का आफर देकर आरोपी अमन नरवले निवासी जूनी इंदौर और बिलाल निवासी आजाद नगर बेचते थे। पुलिस ने योजना बनाकर दोनों को पकड़ लिया। उस दौरान उनका तीसरा साथी भी था,जो भाग गया।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से 28 ग्राम ब्राउन शुगर और एक बाइक जब्त की। तस्करों ने पुलिस को बताया कि वे रतलाम और मंदसौर से ब्राउन शुगर लाते थे। उसे अपने साथियों की मदद से इंदौर में बेचते थे। पुलिस नेे सख्ती बरती तो आरोपियों ने रतलाम और मंदसौर में नशा बेचने वालों के नाम भी बताए है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अब एक टीम उन्हें पकड़ने जल्दी ही वहां भी जाएगी। आपको बता दे कि फिलहाल पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चला रखा है। नशा करने वालों से पुलिस अधिकारी नशा खरीदने वालों का पता पूछ रही है और फिर उनके ठिकानों पर छापे मार रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed