फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Union Minister Piyush Goyal said - Congress has neither workers nor leadership left.

Indore: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बोले-कांग्रेस के पास न कार्यकर्ता न नेतृत्व बचा

Sun, 08 Oct 2023 04:59 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 08 Oct 2023 04:59 PM IST
सार

मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इंदौर के सराफा के बारे में सुना था, इसलिए यहां आया हुं। सराफा का अनुभव यादगार है। अलग-अलग स्वाद यहां मिला। स्वच्छता के मामले में तो शहर की पहचान है ही असली पहचान यहां के स्वाद भी है। 

विज्ञापन
Union Minister Piyush Goyal said - Congress has neither workers nor leadership left.
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सराफा चौपाटी पहुंचे। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल इंदौर यात्रा पर आए। वे शनिवार रात को सराफा पहुंचे और चौपाटी पर व्यंजनों का स्वाद लिया। उनके साथ भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और विधायक मालिनी गौड़ भी साथ थे। मंत्री गोयल ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। वह कांग्रेस को भूलकर भी वोट नहीं देगी।

विज्ञापन


कांग्रेस के पास न तो कार्यकर्ता बचे है और न नेतृत्व बचा है। प्रदेश में भाजपा सरकार ने अच्छे काम किए है। इस बार भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है। रविवार सुबह मंत्री गोयल नीमच के लिए रवाना हुए। वे वहां प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल हुए। इसके बाद वे रात को इंदौर लौटे और दिल्ली के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन

सराफा का अनुभव यादगार

मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इंदौर के सराफा के बारे में सुना था, इसलिए यहां आया हुं। सराफा का अनुभव यादगार है। अलग-अलग स्वाद यहां मिला। स्वच्छता के मामले में तो शहर की पहचान है ही असली पहचान यहां के स्वाद की भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह काॅन्सेप्ट बहुत अच्छा है। किसी ने मुझसे कहा कि कर्नाटक में भी इस तरह की चौपाटी होना चाहिए। इससे पर्यटन भी बढ़ता है। यहां आना पहले से तय होता तो सुबह से उपवास कर आता। कई शहरों में चौपाटी रहती है, लेकिन इंदौर की सराफा चौपाटी की बात अलग है। यहां स्वाद और क्वालिटी पर काफी जोर दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed