फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   u20 event mayor officers heritage walk smart city planning

U20: देशभर के महापौर इंदौर पहुंचे, मालवा के जायके चखे, स्वच्छता के गुर सीखे

Thu, 18 May 2023 03:26 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 18 May 2023 03:26 PM IST
सार

यू 20 की बैठक शुरू, देशभर के अधिकारी और महापौर इंदौर की खास बातों को जानेंगे, अपने शहर की खासियतों के बारे में प्रजेंटेशन देंगे
 

विज्ञापन
u20 event mayor officers heritage walk smart city planning
देशभर के महापौर इंदौर पहुंचे - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

दुनियाभर के इवेंट की मेजबानी कर रहे इंदौर में आज सुबह से यू 20 की बैठक शुरू हुई। देशभर से आए महापौर और अधिकारियों ने सुबह इंदौर आते ही राजबाड़ा के मंदिरों से कार्यक्रमों की शुरुआत की। इंदौर के अधिकारियों ने अतिथियों के लिए सुबह हेरिटेज वाक आयोजित की। इसमें सभी अतिथियों ने इंदौर की समृद्ध परंपरा को समझा और कई सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा को शांत किया। सभी ने राजबाड़, कृष्णपुरा छत्री और गोपाल मंदिर का विजिट किया। इसके बाद छत्री परिसर में सभी अतिथियों ने पौधरोपण करवाया गया। हेरिटेज वाक के बाद ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के भव्य स्वागत के साथ हुई। अब तीन अलग-अलग सत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ अपनी बात भी रखेंगे। वे बताएंगे कि कैसे कोई शहर विकास की नई इबारत रचता है। सम्मेलन में करीब 30 शहरों के महौपार पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


आईएएस कुणाल कुमार ने कहा कि हर शहर में एक संस्था को सभी कार्यों को मैनेज करने के दायित्व सौंपना चाहिए। आज सड़क, ट्रांसपोर्ट, बिजली, पानी हर विभाग अलग अलग काम कर रहा है। एक संस्था एेसी होना चाहिए हर विभाग के काम के लिए जिम्मेदार हो और जनता के नियंत्रण में हो। जनता को पता हो कि कौन सा अधिकारी किस विभाग का काम देख रहा है और किससे सवाल पूछना है। इससे सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ेगी। इसलिए एक संस्था को सभी विभागों को नियंत्रित करने के अधिकार देना चाहिए। 
विज्ञापन


आईएएस नीरज मंडलोई ने कहा कि विकास का अर्थ है हर योजना का फायदा अंतिम इंसान तक पहुंचे। जो भी योजना हम ला रहे हैं उससे गरीब क्षेत्रों में फायदा होना चाहिए। विकास का मतलब सिर्फ चमकती हुई कारें और बड़ी इमारतें नहीं होता है। हर योजना को पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए बनाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर ने कहा कि इंदौर ने दुनिया के लिए यह साबित किया है कि सिर्फ एक विषय पर काम करके ही कितने क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है। इंदौर ने स्वच्छता के दम पर जो लोकप्रियता हासिल की उसने इंदौर में दुनियाभर के उद्योगों को आकर्षित किया। इसके साथ दुनियाभर के विश्वविद्यालय, निवेशक सब यहां पर आने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed