फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Two year old girl raped in Indore

Indore: मां के पास सो रही दो साल की मासूम को उठा ले गया ट्रक चालक, दुष्कर्म कर फेंका

Thu, 13 Oct 2022 04:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 13 Oct 2022 04:07 PM IST
सार

इंदौर में दो साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बीती रात जब बच्ची मां के पास सो रही थी, तभी आरोपी उसे उठा ले गया और दुष्कर्म कर घर से करीब 5 किमी दूर फेंक गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Two year old girl raped in Indore
child rape demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर में दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची माता-पिता के पास सो रही थी, तभी उसका पहले अपहरण किया गया फिर रेप। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और बच्ची के पिता एक-दूसरे को जानते हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला शहर के चंदन नगर थाने का है। निर्माणाधीन मकान में चौकीदारी करने वाला युवक और उसकी पत्नी मकान के पास ही बनी टपरी में रहते हैं। बुधवार रात को जब सब सो रहे थे, तब बच्ची का अपहरण हो गया। रात करीब दो बजे जब मां की नींद खुली तो बच्ची को पास में नहीं पाकर वह चौंक गई। फिर माता ने पिता को सूचना दी। बच्ची की तलाश की गई। थक-हारकर पिता थाने पहुंचे और सूचना दी। मासूम द्वारकापुरी और राजेन्द्र नगर सीमा में कैट रोड पर लगने वाली रेत मंडी में देर रात बेसुध मिली थी, तो उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बच्ची के माता-पिता से पूछताछ में पता चला कि बीती रात एक ट्रक चालक दीनू उर्फ दीना (36 साल) उनसे मिलने आया था, वह धार जिले के बांक (टांडा) इलाके का रहने वाला है। वह रात में ही ट्रक लेकर पीथमपुर जाने का कहकर गया था। पुलिस ने जब शक के आधार पर सीसीटीवी खंगाले तो वह सुबह पीथमपुर की तरफ जाता दिखा जबकि वह रात में जाने का कहकर निकला था। पुलिस ने पूछताछ के लिए पीथमपुर से उसे हिरासत में लिया तो उसने अपनी करतूत का खुलासा किया। चंद घंटों में ही रेप के आरोपी को गिरफ्तार करने पर पुलिस कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को 30 हजार रुपये का इनाम दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed