Indore News:नाराज दीपक जोशी नहीं माने, कांग्रेस में जाएंगे, देर रात मुरलीधर राव से मुलाकात
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी उन्हें मनाने की कोशिश कर चुके है। कांग्रेस के नेता भी जोशी को कांग्रेस मेें आने की पेशकश कर चुके है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस में जाने के संकेत दे चुके पूर्व भाजपा विधायक दीपक जोशी को मनानेे की कवायद शुरू हो गई है। उन्हें मनाने के लिए प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव दिल्ली से इंदौर आए। देर रात जोशी उनसे मिलने भाजपा कार्यालय पहुंचे और आधे घंटे तक दोनों के बीच चर्चा हुई। जोशी ने उन्हें पार्टी मेें हो रही उपेक्षा से जुड़ी बातें खुलकर बताई, हालांकि मुलाकात बेअसर रही। शाम को जोशी ने कहा कि वे कांग्रेस में शामिल होंगे। अपने पिता का चित्र लेकर वे कांग्रेस ज्वाईन करेंगे।
राव ने उसे कहा कि आप पार्टी के पुराने नेता हैै। पार्टी नेे आपको विधायक, मंत्री बनने का मौका दिया है। फिर नाराजगी नहीं होना चाहिए। इस तरह कांग्रेस में जाने की बात होगी तो गलत संदेश जाएगा। मुलाकात के बाद दीपक जोशी ने भी चुप्पी साधे रखी और भाजपा कार्यालय से सीधे कार में बैठकर रवाना हो गए। शाम को उन्होंने देवास में पत्रकारोंं से चर्चा की और कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर आ गया है। पुराने लोगों की उपेक्षा की जा रही है। बातचीत के दौरान उनकी आंखों में आंसू भी छलकनेे लगे।
कई नेता मना चुके है जोशी को
दीपक जोशी पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र है। जोशी परिवार का बागली विधानसभा क्षेत्र में वर्चस्व रहा है। 60 के दशक सेे कैलाश जोशी इस विधानसभा क्षेत्र कई सालों तक प्रतिनिधित्व करते रहे। उनके निधन के बाद दीपक जोशी को पार्टी ने टिकट दिया। वे भी विधायक बने, लेकिन पिछला चुनाव वे हाटपिपल्या सीट से हार गए थे। इसके बाद से वे लगातार पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाते रहे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी उन्हें मनाने की कोशिश कर चुके है। कांग्रेस के नेता भी जोशी को कांग्रेस मेें आने की पेशकश कर चुके है। जोशी ने पिछले दिनों कांग्रेस में जाने की बात कही थी।
