फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   tree transplantation indore news sirpur lake

Indore News: पेड़ों के ट्रांसप्लांट की हकीकत, लाखों रुपए खर्च, एक भी पेड़ जिंदा नहीं बचा

Sun, 09 Jun 2024 09:25 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 09 Jun 2024 09:25 AM IST
सार

सिरपुर तालाब के आसपास ट्रांसप्लांट किए गए पेड़ों में से एक भी पेड़ नहीं पनप सका। विशेषज्ञों ने कहा कि तकनीकी खामियों से असफल होता है ट्रांसप्लांट।
 

विज्ञापन
tree transplantation indore news sirpur lake
सिरपुर तालाब में लगे सूखे हुए पेड़। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर में पेड़ों को काटने से बचाने के लिए जन आंदोलन खड़े हो रहे हैं। एमओजी लाइन और हुकुमचंद मिल के पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए जनता लगातार प्रदर्शन कर रही है। इस बीच निगम ने फिर से पेड़ों के ट्रांसप्लांट की बात की है। जब भी सड़क, फ्लाय ओवर, मेट्रो या अन्य निर्माण के लिए पेड़ कटते हैं तो निगम उन्हें ट्रांसप्लांट करने की बात कहता है। इस बीच अमर उजाला ने जाना कि पेड़ ट्रांसप्लांट कितना सफल है। नगर निगम ने लगभग दो साल पहले सिरपुर तालाब और उसके आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में शहर के पेड़ों को ट्रांसप्लांट किया था। यहां पर ट्रांसप्लांट पेड़ों में अब एक भी पेड़ जिंदा नहीं बचा है। सभी पेड़ों के तने पूरी तरह से काले पड़ गए हैं और वे सूखकर मुरझा चुके हैं। 
विज्ञापन


दो साल पहले किया था ट्रांसप्लांट
सिरपुर तालाब के दरोगा धर्म नारायण ने बताया कि वे दो महीने पहले ही यहां पर आए हैं। इससे पहले वे निगम के उद्यान विभाग में पदस्थ थे। उन्होंने बताया कि दो से तीन साल पहले इन पेड़ों को ट्रांसप्लांट किया गया था लेकिन किस वजह से यह सूख गए इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन


ट्रांसप्लांट में आता है लाखों का खर्च
पेड़ों को ट्रांसप्लांट करने में लाखों रुपए का खर्च आता है। इनके लिए निगम जेसीबी, क्रेन जैसी कई बड़ी मशीनें लगाता है। कई मजदूर पेड़ों की कंटाई, छंटाई और मिट्टी की खुदाई के बाद उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंचाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञ बोले ट्रांसप्लांट फेल होने के कई कारण
पर्यावरण विशेषज्ञ और प्रकृति प्रेमी संदीप खानवलकर ने बताया कि पेड़ों का ट्रांसप्लांट कई कारण से फेल हो सकता है। ट्रांसप्लांट के दौरान कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। दुनिया के कई देशों में पेड़ ट्रांसप्लांट किए जा रहे हैं और सभी अलग अलग तकनीक का उपयोग करते हैं। 

इन वजहों से फेल होते हैं ट्रांसप्लांट
1. गलत मौसम में ट्रांसप्लांट करना। 
2. ट्रांसप्लांट के वक्त पेड़ों की मुख्य जड़ों का टूटना।
3. ट्रांसप्लांट के बाद पेड़ों को उचित पानी, खाद न मिलना। 
4. ट्रांसप्लाट करने के दौरान सही तकनीक का उपयोग न करना। 
5. पेड़ की प्रकृति और मिट्टी की प्रकृति में अधिक अंतर होना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed