फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   treasure town bijalpur indore controversy

Indore News: अव्यवस्थाओं को लेकर भड़के ट्रेजर टाउन के रहवासी, थाने पहुंचा मामला

Tue, 28 Nov 2023 09:23 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 28 Nov 2023 09:23 PM IST
सार

बिजलपुर ट्रेजर टाउन के मुद्दों को लेकर पुलिस और प्रशासन के पास पहुंचा रहवासी संघ, प्रबंधन ने कहा हम रहवासियों की बात सुनकर परेशानियां दूर कर रहे
 

विज्ञापन
treasure town bijalpur indore controversy
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

बिजलपुर स्थित ट्रेजर टाउन टाउनशिप के रहवासी अव्यवस्थाओं पर भड़के हुए हैं। मंगलवार को रहवासी संघ की कार्यवाहक अध्यक्ष रेणु मेहता सोनी ने राजेंद्र नगर थाने पर इन अव्यवस्थाओं को लेकर शिकायत की। रेणु ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि हम कई दिनों से टाउनशिप की प्रबंधक कंपनी को अव्यवस्थाओं से अवगत करवा रहे हैं, लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आज हमें कंपनी के प्रतिनिधियों के द्वारा धमकी भी दी गई, इसके बाद हम राजेंद्र नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाने गए। पुलिस ने हमारी शिकायत लेकर आगे कार्रवाई की बात कही है। 

विज्ञापन


क्या हैं शिकायतें
रहवासियों का कहना है कि कागजी कार्रवाई पूरी होने के बावजूद हमें टाउनशिप का हैंडओवर नहीं दिया जा रहा है। यह एक कवर्ड टाउनशिप है। इसकी बॉउंड्रीवाल को तोड़कर कंपनी के द्वारा आसपास तीन नई कॉलोनियां बनाई जा रही हैं। इससे हमारी कॉलोनी असुरक्षित हो रही है। नियम विरुद्ध एक गार्डन के नीचे से 11 केवी की लाइन डालकर ले जाई गई है, वहीं गार्डन का 20 हजार स्क्वेयर फीट का हिस्सा खत्म करके सड़क का निर्माण किया जा रहा है। वहीं क्लब हाउस में कंपनी अपना मार्केटिंग आफिस चला रही है और हमें बस एक कमरा दे दिया गया है, जबकि वह पूरी जगह रहवासियों की है। 
विज्ञापन


कुछ लोग झूठी शिकायतें कर रहे
उधर, ट्रेजर टाउन प्राइवेट लिमिटेड के लाइजनिंग आफिसर बनवारी मेघवाल ने कहा कि कुछ लोग झूठी शिकायतें कर रहे हैं। ये लोग कई फोरम पर शिकायत कर चुके हैं लेकिन हर जगह से इन्हें वापस भेज दिया गया है। हमने अभी यहां पर पूरी नई सड़क बनवाई है। जो भी काम हो रहा है वह नियमानुसार ही हो रहा है। यदि टाउनशिप में कोई भी नुकसान होगा तो हम उसे पूरी तरह से सुधारकर देंगे। हम पूरी टाउनशिप हैंडओवर कर चुके हैं। गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed