फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Traffic policeman asked to remove banned tinted glass from car window driver beats jawan in indore arrested

Indore: ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने कार से काली फिल्म हटाने को कहा तो नाराज चालक ने कांस्टेबल को पीटा, गिरफ्तार

Tue, 18 Oct 2022 02:40 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 18 Oct 2022 02:40 PM IST
सार

इंदौर में एक कार चालक से ट्रैफिक पुलिस के जवान ने प्रतिबंधित काली फिल्म कार की खिलड़ियों से हटाने को कहा तो चालक ने जवान की पिटाई कर दी। घटना के बाद आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Traffic policeman asked to remove banned tinted glass from car window driver beats jawan in indore arrested
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार चालक से प्रतिबंधित काली फिल्म हटाने और जुर्माना देने की बात कहना भारी पड़ गया। गुस्से में एसयूवी चालक ने कांस्टेबल की पिटाई कर दी,  वहीं जब उसने अन्य पुलिसकर्मियों को अपनी ओर आते देखा तो खुद के सिर पर पत्थर से वार कर लिया। घटना के बाद आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को एक पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार शाम एक 31 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी कार की खिड़कियों पर रंगे हुए कांच लगा रखे थे, जिसे ट्रैफिक कांस्टेबल ने हटाने के लिए कहा, जिस पर कार चालक ने पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। वहीं, जब उसने देखा कि अन्य पुलिसकर्मी उसके पास आ रहे हैं तो उसने अपने ही सिर पर पत्थर से वार कर लिया।
विज्ञापन


भंवरकुआं पुलिस थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने कहा कि एक चौक पर वाहन जांच अभियान के दौरान, यातायात पुलिस की एक टीम ने एक एसयूवी कार को रोका, जिसकी विंड स्क्रीन और खिड़की के शीशों पर प्रतिबंधित काली फिल्म लगी थी, जिस पर कांस्टेबल ने ग्वालियर के मोरार निवासी एसयूवी मालिक से रंगा हुआ शीशा हटाकर नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना जमा करने को कहा था, इस पर एसयूवी मालिक हिंसक हो गया और उसने पुलिस कांस्टेबल की पिटाई कर दी। उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ पुलिस कर्मचारियों को धमकाने और पिटाई करने और आधिकारिक काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed