फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Tigress Jamuna gave birth to three cubs indore zoo

Indore News: इंदौर के चिड़ियाघर में फिर गूंजी किलकारी, बाघिन जमुना ने तीन शावकों को जन्म दिया

Sun, 27 Aug 2023 06:03 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 27 Aug 2023 06:03 PM IST
सार

चिड़ियाघर के विजिबल क्षेत्र में बाघिन को बच्चों के साथ देखने के लिए आ रहे इंदौर के नागरिक। बच्चों को मिले नए मेहमान।
 

विज्ञापन
Tigress Jamuna gave birth to three cubs indore zoo
शावकों के साथ में बाघिन - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में बंगाली बाघिन ‘जमुना’ ने तीन शावकों को जन्म दिया है। एक बार फिर चिड़ियाघर में किलकारियां गूंजने की वजह से इंदौर जू प्रबंधन काफी खुश है। नन्हें मेहमानों को देखने के लिए इंदौर के लोगों में काफी उत्साह है। बाघिन जमुना तीनों बच्चों का खास ख्याल रख रखी है। जू के विजिबल क्षेत्रों में उसे बच्चों के साथ देखा जा सकता है। इससे पहले भी बाघिन ‘जमुना’ पांच बार बच्चों को जन्म दे चुकी है। गौरतलब है कि इंदौर में प्रदेश का सबसे बड़ा व सबसे पुराना कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय है जो 1974 में शुरू हुआ था। अब प्राणी संग्रहालय में विडाल परिवार के कुल 21 सदस्य हो गए हैं। इंदौर प्राणी संग्रहालय में बंगाली टाइगर की संख्या बढ़कर 11 पहुंच गई है। बात की जाए लायन फैमिली की तो उसके 10 सदस्य इंदौर प्राणी संग्रहालय में है। 
विज्ञापन


एनिमल एक्सचेंज में इंदौर आएगा जेब्रा
इंदौर जू में एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत भी कई नए जानवर आ चुके हैं। अब अफ्रीकन जेब्रा का एक जोड़ा भी आने वाला है। जिसके आने के बाद इंदौर का कमला नेहरू प्राणी संग्रालहय प्रदेश का पहला ऐसा चिड़ियाघर होगा जिसमें पर्यटक जेब्रा को निहार सकेंगे। प्रदेश के किसी भी चिड़ियाघर में अभी तक अफ्रीकन जेब्रा का जोड़ा नहीं हैं। अफ्रीकन जेब्रा का यह जोड़ा मुंबई के वीरमाता जीजाबाई भोसले चिड़ियाघर से इंदौर लाया जाना है। इसके लिए इंदौर जू में लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अब बस मुंबई जू से ग्रीन सिग्नल मिलने का इंतजार है। 
विज्ञापन


देश के प्रमुख चिड़ियाघरों में आता है इंदौर के चिड़ियाघर का नाम
इंदौर का जू देश के 192 मान्यता प्राप्त चिड़ियाघरों में से शामिल है। सेंट्रल जू अथॉरिटी के नियमों के हिसाब से जू की चार कैटेगरी मिनी, स्मॉल, मीडियम और लार्ज होती हैं। इंदौर का कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय स्मॉल कैटेगरी में आता है। संग्रहालय पहले 17 एकड़ में फैला था, लेकिन 1999 में आसपास के कैदी बाग की 34 एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर लिए जाने के बाद इसका क्षेत्रफल बढ़कर 51 एकड़ हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed