फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   tiger lion leopard mhow indore forest alert

Alert: इंदौर के आसपास तेंदुए की हलचल, दो महीने से बाघ भी घूम रहा, वन विभाग का अलर्ट

Sat, 15 Jul 2023 11:14 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 15 Jul 2023 11:14 AM IST
सार

बारिश के बाद लोग पर्यटन के लिए जंगल की तरफ जा रहे हैं, वन विभाग के द्वारा लोगों को जंगलों में घूमने से रोका जा रहा है, बार-बार मुनादी भी करवाई जा रही है।

विज्ञापन
tiger lion leopard mhow indore forest alert
बाघ के सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर से सटे रालामंडल में इन दिनों तेंदुए की हलचल तेज है। वहीं महू और मानपुर में तेंदुए के साथ दो महीने से लगातार बाघ नजर आ रहा है। वन विभाग ने इंदौर के आसपास घूम रहे बाघ और तेंदुए के लिए अलर्ट जारी किया है। इन दिनों शहरी क्षेत्र से लेकर जंगलों से सटे गांवों तक में तेंदुए नजर आ रहे हैं। महू में जहां मादा तेंदुआ दो शावकों के साथ घूम रही है, वहीं मानपुर में जानापाव के रास्ते में दो तेंदुए रात के वक्त घूमते हुए लोगों को दिख जाते हैं।
विज्ञापन


डीएफओ नरेंद्र पंडवा के मुताबिक इंदौर वन मंडल की चारों रेंज- इंदौर, महू, मानपुर और चोरल में इस वक्त तेंदुए की हलचल बनी हुई है। रेंज की सभी बीटों में सतर्कता बरती जा रही है। लोगों को जंगलों में घूमने से रोका जा रहा है। बार-बार मुनादी भी करवाई जा रही। एसटीएफ के अलावा उड़नदस्ता भी रात के वक्त पेट्रोलिंग कर रहा है। पंडवा का कहना है कि रालामंडल के पीछे काफी वन क्षेत्र है इसलिए यहां पर पिंजरा लगाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


एक शिकार भी कर चुका बाघ
कुछ दिन पहले महू और मानपुर क्षेत्र में बाघ ने एक बुजुर्ग का शिकार भी कर लिया था। रालामंडल अभयारण्य, जो कि शहरी क्षेत्र का ही हिस्सा हो गया है, यहां पर भी तेंदुए ग्रामीणों को नजर आ रहे हैं। इनके शिकार को खाते हुए कई वीडियो भी मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश में कम होता है मूवमेंट
इंदौर रेंज में भी रालामंडल के पीछे तिल्लौर में तेंदुआ दो-तीन दिन से रोड किनारे पत्थरों के बीच लोगों को दिख रहा है। वहीं रालामंडल अभयारण्य में घोषित रूप से दो से तीन तेंदुए हैं। आमतौर पर गर्मी और ठंड के समय तेंदुए की मूवमेंट अधिक होती है लेकिन इस बार बारिश में भी आए दिन तेंदुए नजर आ रहे हैं। खासकर महू, मानपुर और चोरल रेंज में। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed