फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The water supply worker in Indore is on leave, people protested if the tap did not come

Indore News: इंदौर की कालोनी में पानी सप्लाई करने वाला कर्मचारी छुट्टी पर, नल नहीं आए तो लोगों ने दिया धरना

Mon, 19 Dec 2022 06:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 19 Dec 2022 06:03 PM IST
सार

शहर के कई इलाकों मेें रोज वाटर सप्लाई होता है,लेकिन चंदन नगर क्षेत्र में एक दिन छोड़कर एक दिन पानी दिया जाता है, उसका भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है।

विज्ञापन
The water supply worker in Indore is on leave, people protested if the tap did not come
रहवासियों ने धरना दिया - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र की बड़ी बस्ती चंदन नगर केे लोग प्यासे रहे। वजह यह थी कि क्षेत्र की टंकी से वाॅल्व खोलकर पानी सप्लाई करने की जिम्मेदारी जिस कर्मचारी की है ,उसे टंकी प्रभारी ने छुट्टी दे दी। बस्ती मेें नल 9 बजे आते है। लोग पानी केे इंतजार में बैठे रहे। जब सवा 9 बजे तक नल नहीं आए तो नाराज लोग पार्षद रफीक खान के पास पहुंचे। उन्होंने नल नहीं आने की जानकारी जुटाई तो पता चला कि कर्मचारी ही छुट्टी पर चला गया। इस वजह से नल नहीं आए।

विज्ञापन


इसके बाद पार्षद रहवासियों के साथ टंकी पर प्रदर्शन करने जा पहुंचे। वे धरने पर बैैठ गए व नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। पार्षद खान ने अफसरों से कहा कि शहर के कई इलाकों मेें रोज वाटर सप्लाई होता है,लेकिन चंदन नगर क्षेत्र में एक दिन छोड़कर एक दिन पानी दिया जाता है, उसका भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। रहवासियों ने नर्मदा प्रोजेक्ट केे कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव से चर्चा की और अफसर की लापरवाही के बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि जल्दी ही उसे हटा दिया जाएगा।

विज्ञापन

टंकी पूरी भरी थी

जिस इलाके में नल नहीं आए। वहां की टंकी पूरी भरी थी, लेकिन सप्लाई के लिए वाल्व खोलने वाले कर्मचारी को छुट्टी दे दी गई। उसके स्थान पर सप्लाई की जिम्मेदारी किसी दूसरे कर्मचारी को भी नहीं दी गई। इस वजह से लोगों को परेशान का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद ने बताया कि क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या है। नलों में कई बार गंदा पानी अाता है। रहवासी शिकायत लेकर जाते है तो टंकी प्रभारी नीतेश सिंह स्टाॅफ की कमी का हवाला देकर शिकायत को टाल देते है। उन्होंने कहा कि यदि वाटर सप्लाई की व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो रहवासी उग्र अांदोलन करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed