फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The survey of danger zone of road accidents in Indore remained buried in the files

Indore News: इंदौर में सड़क हादसों के डेंजर जोन का सर्वे फाइलों में दबकर रह गया

Wed, 29 Nov 2023 02:32 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 29 Nov 2023 02:32 PM IST
सार

मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक दो सड़क हादसों में एक की मौत, एक गंभीर, सड़क हादसों के मामले में देश में नंबर दो स्थान पर है इंदौर
 

विज्ञापन
The survey of danger zone of road accidents in Indore remained buried in the files
ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर के सामने मंगलवार रात हुआ हादसा। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

सड़क हादसों के मामले में देश में नंबर दो पर आने वाले इंदौर indore में कल रात से सुबह तक ही दो बड़ी घटनाएं हो गई। एक कार की टक्कर से महिला सफाई कर्मी की मौत हो गई और एक अन्य हादसे में एक युवक गंभीर घायल हो गया। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद शहर के डेंजर स्पाट पर सुधार नहीं हुआ है। कुछ समय पहले कलेक्टर इलैया राजा टी ने डेंजर स्पाट के लिए एक जांच समिति बनाई थी जिसने शहर के प्रमुख डेंजर स्पाट चिन्हित करके दिए थे लेकिन उन पर भी कोई खास काम नहीं किया गया। 
विज्ञापन


ब्रिलिएंट कन्वेंशन के पास लगातार हो रहे हादसे
इंदौर के सबसे पाश क्षेत्र ब्रिलिएंट कन्वेंशन में डिवाइडर खुले होने की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं। मंगलवार रात में यहां पर एक युवक गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों का कहना है कि डिवाइडर अव्यवस्थित तरीके से रखे होने से और डिवाइडर के बीच में से ही क्रासिंग देने से लगातार हादसे हो रहे हैं। हम अपने स्तर पर यहां की क्रासिंग को बंद करते हैं लेकिन फिर से उसे खोल दिया जाता है। 
विज्ञापन


शहर में कई जगह लगातार हादसे हो रहे
शहर में कुछ स्पाट एेसे हैं जहां पर लगातार हादसे हो रहे हैं। दो महीने पहले कलेक्टर इलैया राजा टी ने इन सभी स्पाट की रिपोर्ट बनवाई थी जो अब फाइलों में दबकर ही रह गई है। कहा गया था कि इन सभी स्पाट पर जरूरी बदलाव कर इन्हें सुरिक्षत किया जाएगा लेकिन यह काम आगे नहीं बढ़ सका। इन स्पाट में सुपर कारिडोर, देवास नाका और रिंग रोड के कुछ क्षेत्र शामिल हैं। यहां पर लगातार हादसे हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसों में नंबर दो पर है इंदौर 
सड़क हादसों के मामले में इंदौर देश में नंबर दो पर है। पहले नंबर पर दिल्ली आता है जहां साल 2022 में सर्वाधिक 5,652 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। इसके बाद इंदौर (4,680), जबलपुर (4,046), बेंगलुरु (3,822), चेन्नई (3,452), भोपाल (3,313), मल्लापुरम (2,991), जयपुर (2,687), हैदराबाद (2,516) और कोच्चि (2,432) का स्थान आता है। यह रिपोर्ट देश के 10 लाख से अधिक आबादी वाले बड़े शहरों की है। इस दौरान इस तरह के 50 शहरों में सड़क हादसों के कारण 17000 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed