फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   the girl stabbed and injured her live-in partner, the young man did not want to live with her anymo

Indore Crime: साथ नहीं रहना चाहता था लिव इन पार्टनर तो युवती ने मारे चाकू, पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल

Thu, 17 Nov 2022 04:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 17 Nov 2022 04:57 PM IST
सार

इंदौर में लिव-इन में रहने वाले अपने साथी को युवती ने चाकू मारकर घायल कर दिया। युवक बार-बार होने वाले झगड़ों से परेशान हो गया था और युवती के साथ नहीं रहना चाहता था। 

विज्ञापन
the girl stabbed and injured her live-in partner, the young man did not want to live with her anymo
भूपेंद्र और वंदना - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर में बढ़ते अपराध चिंता का कारण बनते जा रहे हैं। अब एक युवती ने अपने लिव इन पार्टनर को चाकू मार दिए, वह इसलिए नाराज थी कि युवक उसके साथ नहीं रहना चाहता था। घायल युवक को पड़ोस में रहने वाले लोग अस्पताल ले गए और मामला पुलिस तक पहुंचा। दोनों के बीच आए दिन विवाद होते रहते थे।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घटना इंदौर के लसुडिया क्षेत्र की सिंगापुर एनएक्स कॉलोनी की है। मैकैनिकल इंजीनियर भूपेंद्र सिंह वंदना चौहान के साथ लिव-इन में रहते है। वंदना स्पा संचालित करती है। दोनो के बीच आए दिन विवाद होते रहते थे। भूपेंद्र दो दिन पहले घर छोड़कर चला गया था और फिर घर पर रखी गाड़ी और कपड़े लेने आया था। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। वंदना चाहती थी कि वह घर से कुछ न ले जाए। भूपेंद्र जब गाड़ी उठाकर जाने लगा तो वंदना ने पहले बैट से उसकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन


फिर भी भूपेंद्र नहीं माना तो उसे रोकने के लिए वंदना ने सब्जी काटने का चाकू उठा लिया और उसके आस-पास हवा में लहराने लगी। भूपेंद्र के बाएं हाथ में चाकू लग गया और खून बहने लगा। वंदना ने एक और वार किया। खून बहते देख वंदना थोड़ा डर गई और झगड़ना बंद कर दिया। भूपेंद्र फ्लैट से बाहर निकला तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और भूपेंद्र को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी-छोटी बातों पर मुझसे झगड़ती है
भूपेंद्र ने बताया कि वंदना छोटी-छोटी बातों पर झगड़ती है और गुस्सा करने लगती है। झगड़ा तो हमेशा होता था, लेकिन अब मैंने ठान लिया था कि उसके साथ नहीं रहूंगा और घर से अपना सामान लेने आया था। इससे नाराज होकर उसने चाकू से वार कर दिया। लसुडिया पुलिस ने युवती के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed