फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The employee was stealing diesel by parking the vehicle of the Municipal Corporation at an isolated place

Indore News: नगर निगम के वाहन को सूने स्थान पर खड़ा कर कर्मचारी चुरा रहा था डीजल

Fri, 25 Aug 2023 04:12 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 25 Aug 2023 04:12 PM IST
सार

डीजल चोरी की जानकारी सामने आने के बाद अफसरों ने चार कर्मचारियों को नोटिस भेजा है। वीडियो में वाहन नंबर भी दिखाई दे रहा था। जिसके आधार पर अफसरों ने पता लगाया कि उक्त वाहन एक एआअेा को आवंटित किया गया है।

विज्ञापन
The employee was stealing diesel by parking the vehicle of the Municipal Corporation at an isolated place
डीजल चुराता कर्मचारी - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

नगर निगम के जोनल अधिकारी, स्वास्थ्य निरीक्षक व अन्य अफसरों को पीले रंग के वाहन फील्ड में जाने के लिए दिए गए है। उन वाहनों से ड्रायवर और अन्य कर्मचारी डीजल चुराते है। एक पीले रंग के वाहन से डीजल चुराते एक कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

विज्ञापन


इसमें एक कर्मचारी पीले रंग के वाहन से सूनसान स्थान पर डीजल चुरा रहा था। डीजल चुराते देख कुछ कर्मचारियों ने उसे कैमरे में कैद कर लिया। यह वाहन झोन चार का बताया जा रहा है। कर्मचारी को नोटिस भी दिया गया है।

विज्ञापन

डीजल चोरी की जानकारी सामने आने के बाद अफसरों ने चार कर्मचारियों को नोटिस भेजा है। वीडियो में वाहन नंबर भी दिखाई दे रहा था। जिसके आधार पर अफसरों ने पता लगाया कि उक्त वाहन एक एआरअेा को आवंटित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क पहन कर चोरी

जो कर्मचारी गाड़ी में से डीजल चुरा रहा था, उसने पीले रंग का मास्क पहन रखा था। डीजल चोरी करने के बाद उसने गाड़ी के नीचे उस स्थान पर मिट्टी भी डाली, जहां डीजल गिरा हुअा था। अफसरों का कहना है कि वाहन से संबंधित कर्मचारियों को नोटिस देकर सात दिन में जवाब मांगा गया है। यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो फिर एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed