Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-vijay-nagar-13-year-old-girl-molested-by-rapido-driver-fir

इंदौरः 13 साल की छात्रा से चलती गाड़ी पर छेड़छाड़, रैपिडो चालक फरार

Tue, 17 Nov 2026 06:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 17 Nov 2026 06:24 PM IST
सार

इंदौर के विजय नगर में 13 साल की छात्रा से रैपिडो चालक द्वारा छेड़छाड़ और उसके छोटे भाई को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। सोमवार शाम स्कीम-78 से सुखलिया जाते समय यह घटना हुई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
indore-vijay-nagar-13-year-old-girl-molested-by-rapido-driver-fir
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में 13 साल की एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और उसके छोटे भाई के साथ मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में विजय नगर थाना पुलिस ने सोमवार रात रैपिडो बाइक टैक्सी के चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन


दादी ने बच्चों को घर भेजने के लिए बुक की थी राइड
विजय नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित नाबालिग छात्रा शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ती है और उसका छोटा भाई भी उसी स्कूल का छात्र है। दोनों भाई-बहन अक्सर स्कीम-78 में रहने वाली अपनी दादी के घर जाते हैं, जहां से परिवार का कोई न कोई सदस्य उन्हें सुखलिया स्थित उनके घर छोड़ने जाता है। सोमवार शाम को परिवार के सभी सदस्य अपने काम में व्यस्त थे, जिसके कारण दादी ने दोनों बच्चों को घर भेजने के लिए रैपिडो से एक एक्टिवा बुक की थी। बुकिंग के कुछ समय बाद एक युवक सफेद रंग की एक्टिवा लेकर पहुंचा। इसके बाद पहले छात्रा का छोटा भाई और फिर छात्रा एक्टिवा पर पीछे बैठ गई।
विज्ञापन


बैग आगे रखने के बहाने की छेड़छाड़ की कोशिश
राइड शुरू होने पर दोनों बच्चों ने अपने स्कूल बैग पैरों के पास रख लिए थे। कुछ दूरी तय करने के बाद चालक ने बच्चों से कहा कि बैग की वजह से उसे एक्टिवा चलाने में दिक्कत आ रही है। इस बहाने से उसने बैग आगे रखने को कहा और छात्रा को बीच में बैठने के लिए बोला। चालक की बात पर भरोसा करते हुए छात्रा बीच में बैठ गई। आरोप है कि इसके बाद चालक ने छात्रा के पैरों को गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया और चलती एक्टिवा पर थोड़ा खड़े होकर उसके ऊपर बैठने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर भाई को थप्पड़ मारकर भागा आरोपी
चालक की इस हरकत से घबराकर छात्रा पीछे की ओर खिसकी, तो आरोपी ने उसे गाड़ी न हिलाने की हिदायत दी। चालक की लगातार बढ़ती बदसलूकी से परेशान होकर छात्रा ने हिम्मत दिखाई और विरोध करते हुए रास्ते में ही एक्टिवा रुकवा दी। जब छात्रा के छोटे भाई ने आरोपी चालक को पकड़ने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उसे जोरदार थप्पड़ मार दिया और दोनों बच्चों को बीच रास्ते में छोड़कर मौके से फरार हो गया। घर पहुंचने के बाद दोनों बच्चों ने अपने माता-पिता को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन बच्चों को लेकर विजय नगर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed