फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The cause of the double murder was the dog's hunger and thirst, which was locked in the room for two days, han

Indore:दोहरे हत्याकांड का कारण बना श्वान भूखा प्यास दो दिन से बंद था कमरे में, एनजीओ को सौंपा

Sun, 20 Aug 2023 08:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 20 Aug 2023 08:58 PM IST
सार

गुरुवार रात बैंक में काम करने वाले राजपाल नामक गार्ड ने बस्ती में रहने वाले जीजा साले की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी की गोली से छह अन्य लोग भी घायल हुए है। इनमें मृतक की गर्भवती पत्नी भी है। उसकी आंख में गोली लगी है।

विज्ञापन
The cause of the double murder was the dog's hunger and thirst, which was locked in the room for two days, han
हत्या का कारण बने श्वान को कैद से मुक्त कराया। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर की रामकृष्ण बाग बस्ती में कुत्तों के लड़ने के विवाद में गुरुवार रात एक सिरफिरे गार्ड ने सामने रहने वाले दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गार्ड और उसके बेटे और भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। परिवार के दूसरे लोग भी घर छोड़कर जा चुके है, लेकिन उस घर में दोहरे हत्याकांड की वजह बना श्वान दो दिन से भूखा प्यासा कैद था।

विज्ञापन


श्वानों के लिए काम करने वाले एक संगठन को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने खजराना पुलिस से संपर्क किया और श्वान को टीम अपने साथ ले गई। गार्ड के श्वान की जिस गली के जिस दूसरे श्वान से लड़ाई हुई थी, रहवासियों ने उसे भी टीम को सौंप दिया।

विज्ञापन

अब लड़ने वाले दोनो श्वान एक साथ रहेंगे। पीपुल्स फाॅर एनीमल्स की प्रियांशु जैन ने बताया कि उन्होंने हत्या करने वाले गार्ड के घर मे दो दिन से कैद श्वान के बारे में जानकारी मिली थी। हमने खजराना पुलिस से संपर्क कर श्वान का रेस्क्यू किया। वह दो दिन से भूखा और प्यासा था। वह कमजोर भी हो चुका था। पहले उसे भोजन कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


रहवासियों ने दूसरे श्वान भी हमारे हवाले कर दिया। अब दोनो श्वान हमारे शेल्टर होम में रहेंगे। आपको बता दे कि गुरुवार रात बैंक में काम करने वाले राजपाल नामक गार्ड ने बस्ती में रहने वाले जीजा साले की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी की गोली से छह अन्य लोग भी घायल हुए है। इनमें मृतक की गर्भवती पत्नी भी है। उसकी आंख में गोली लगी है। एक लकवाग्रस्त युवक भी घायल हुआ है। पुलिस ने गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed