Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-coldest-night-of-season-temperature-drops-to-11-1-degrees

लुढ़का पाराः प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर बना इंदौर, देखिए कल का मौसम कैसा रहेगा?

Fri, 13 Nov 2026 10:48 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 13 Nov 2026 10:48 AM IST
सार

इंदौर में इस सप्ताह सीजन की सबसे सर्द रात रही और पारा 11.1 डिग्री पर पहुंच गया। इसके साथ ही शहर प्रदेश में दूसरा सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी हवाओं से ठंड बढ़ी है और अगले 4 दिन रात का तापमान 12 से 13 डिग्री रहेगा।

विज्ञापन
indore-coldest-night-of-season-temperature-drops-to-11-1-degrees
इंदौर में पड़ रही कड़ाके की ठंड। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर शहर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार की रात शहर में इस सीजन की सबसे सर्द रात के रूप में दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिली है और यह सामान्य से 4.1 डिग्री नीचे लुढ़ककर 11.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। तापमान में आई इस गिरावट के साथ ही इंदौर पूरे मध्य प्रदेश में दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। प्रदेश में सबसे कम 11 डिग्री सेल्सियस तापमान दमोह में रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद गुरुवार को दिन का तापमान 31.6 रहा। वहीं गुरुवार रात में पारा 11.6 दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी अलसुबह तेज ठंड रही। कुछ क्षेत्रों में हल्की धुंध भी नजर आई। 
विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी हवाओं के असर से बढ़ी ठिठुरन
मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक उत्तर-पूर्वी दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव के कारण इंदौर में रात के तापमान में गिरावट आ रही है और ठंडक बढ़ रही है। वहीं, गुरुवार की सुबह शहर के आसमान में हल्के बादल छाए रहे, जिससे सुबह के समय भी ठंडक का अहसास बना रहा। हालांकि, दिन में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 1.1 डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन


अगले 4 दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा मौसम का मिजाज
आने वाले दिनों के मौसम को लेकर विभाग ने अपना पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक शहर के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और स्थिति लगभग ऐसी ही बनी रहेगी। इस दौरान रात का न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दूसरी ओर, दिन के समय हल्की गर्मी का अहसास जारी रहेगा और अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed